इफ्तार से पहले पाकिस्तानी हिंदू बुजुर्ग ने खाए चावल, पुलिस वाले ने पीटा
लेकिन कुछ भले मानुष लोग भी हैं उधर. सपोर्ट में आ गए. आरोपी पुलिसवाला अब जेल में है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
रमजान का प्यारा महीना चल रहा है. मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं. शाम होते ही रोजा खोलते हैं अपने इंडिया में भी और उस पार के प्यारे पाकिस्तान में भी. लेकिन जैसे अच्छे लोग दोनों तरफ पाए जाते हैं. घटिया लोग भी दोनों तरफ पाए जाते हैं. ये खबर पाकिस्तान के एक ऐसे ही घटिया पुलिसवाले से जुड़ी हुई है.
पाकिस्तान के सिंध में घोटकी नाम की जगह है. वहीं एक चाचा रहते हैं. सब पुकारते हैं गोकल दास. धर्म से हिंदू हैं. वतन उनका पाकिस्तान है. रोजे चल रहे हैं. शाम को इफ्तार के बाद रोजा खुलता है. अब चूंकि गोकल दास हिंदू हैं तो उन्होंने रोजा नहीं रखा. शुक्रवार शाम जब रोजा खुलने को ही थी, तब गोकल दास ने इफ्तार से पहले रोजा खोल लिया. इस बात से वहां के एक पुलिसवाले अली हसन ने गोकल दास को इतना मारा कि पूरे बदन से खून निकलने लगा. बुरी तरह घायल हो गए.
गोकल दास की किसी ने तस्वीर खींची और सोशल मीडिया पर डाल दी. तस्वीर जैसे-जैसे वायरल होनी शुरू हुई. उस पार के लोग. गौर कीजिएगा, उस पार के लोग गोकल दास के सपोर्ट में आ गए. बोले- ये कतई गलत है. कोई रमजान के पाक महीने में ऐसा कैसा कर सकता है. इस पुलिस वाले को सजा दो. बात इत्ती फैली कि पुलिसवालला अली हसन अब जेल की सलाखों के पीछे है. ये रही तस्वीर देखो.
आरोपी पुलिसवाला अली (फोटो क्रेडिट: हनीफ समून)
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. गोकल दास सीनियर सिटीजन हैं. इसलिए वहां इसी को लेकर केस दर्ज हुआ है. ये खबर सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं रही. क्यूट बिलावल भुट्टो की बहन बख्तावर अली भुट्टो जरदारी तक भी पहुंची. ट्वीट कर बोलीं- जिस पुलिसवाले ने ये काम किया, वो गिरफ्तार हो चुका है.
https://twitter.com/BakhtawarBZ/status/741629015409238017
गोकल दास की गिरफ्तारी के आदेश जिस अधिकारी ने दिया. उनकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है. फेसबुक पर शाहनवाज मलिक ने एक पोस्ट लिखी. हम आपको यहां पढ़ाए दे रहे हैं.

.webp?width=60)