The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistan PM Imran Khan tweets old video of violence from Bangladesh, says Indian police's pogrom against Muslims in UP

भारत को घेरने की कोशिश में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपनी भद्द पिटा ली

इमरान खान बांग्लादेश के वीडियो को UP का बताकर ट्वीट कर दिया.

Advertisement
pic
3 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2020, 03:36 PM IST)
Img The Lallantop
जिस वीडियो को इमरान खान यूपी का बता रहे हैं वो बांग्लादेश का है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान अक्सर भारत के खिलाफ प्रोपागैंडा फैलाता रहता है. लेकिन इस बार तो हद ही हो गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं इमरान खान. 3 जनवरी को उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया. इसका कैप्शन दिया यूपी में मुस्लिमों के खिलाफ भारतीय पुलिस की बर्बरता. लेकिन जिस वीडियो को पाकिस्तान के पीएम यूपी का बता रहे हैं वो यूपी का है ही नहीं. बल्कि बांग्लादेश का है. क्या है वीडियो में वीडियो दो मिनट 20 सेकेंड का है. इसमें दिख रहा है कि पुलिसवाले लोगों को बुरी तरह से पीट रहे हैं. एक शख्स ज़मीन पर पड़ा हुआ है. गोली चलने की आवाज़ सुनाई दे रही है. पुलिस वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं. गोली चलने की आवाज लगातार आती रहती है. पुलिसवाले फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में पुलिस की बर्बरता दिख रही है. इमरान खान ने इस वीडियो को यूपी का बताते हुए ट्वीट किया. और ये दिखाने की कोशिश की भारतीय पुलिस मुसलमानों के साथ किस तरह से पेश आ रही है. CAA  यानी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए. पुलिस को इन प्रदर्शनों ने निपटने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान इसके बहाने प्रोपागैंडा फैलाने की कोशिश कर रहा है. पीएम इमरान खान का ट्वीट प्रोपागैंडा ही है. क्योंकि उन्होंने जो वीडियो ट्वीट किया है वो इंडिया का है ही नहीं. वीडियो में दिख रही पुलिस बांग्लादेश की है. कई सारे भारतीय पत्रकारों ने बिना फैक्ट चेक के इस वीडियो को इंडिया का बताने के लिए पाकिस्तान के पीएम की आलोचना की है.
आमिर हंजला की हत्या के आरोप में कट्टरपंथी हिंदू संगठन के 2 सदस्यों समेत 6 गिरफ्तार

Advertisement

Advertisement

()