इमरान खान. पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म. मने प्रधानमंत्री. 10 अप्रैल, 2019 को विदेशीपत्रकारों से मुखातिब थे. कुछ स्वीकारोक्ति वाले मूड में थे, कुछ परिवर्तन के मूडमें थे. वैसे 'मूड' में थे या सिर्फ ये शब्द उनके 'मुंह' भर में थे, ये कहनानामुमकिन है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खानने कहा है कि भारत के साथ गतिरोध को देखते हुए आर्म्ड मिलिटेंट समूहों पर अंकुशलगाने के लिए पाकिस्तान की ओर से परमाणु संपन्न पड़ोसियों को युद्ध से दूर ले जानेकी जरूरत है. बढ़ती आर्थिक चुनौतियों को पूरा करने के लिए और क्षेत्र की स्थिरता केलिए तत्काल कोशिश की जानी चाहिए. फाइनेंशियल क्राइसिस और मिलिटेंट समूहों पर कारवाईकरने को लेकर पाकिस्तान पर भारी दबाव है ताकि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (फाटा),ग्लोबल मनी लौंडरिंग और टेरर फाइनेंस वाचडॉग के प्रतिबंधों से बचा जा सके. इमरानखान ने कहा है कि पाकिस्तान अपने हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहा था. विदेशीपत्रकारों से बात करते हुए इमरान खान ने बताया कि- सभी जानते हैं कि पाकिस्तान मेंजो हो रहा है वह पहले कभी नहीं हुआ है. पूरे पाकिस्तान से करीब तीस हजार मदरसों कोसरकार अपने कंट्रोल में ले रही है. हजारों पूर्व मिलिटेंट को रिहैबिलिटेट किया जारहा है. "हमने फैसला किया है, इस देश ने फैसला किया है, देश के भविष्य के लिए- बाहरके दबाव को भूल जाओ- हम आर्म्ड मिलिशिया को ऑपरेट करने की इज़ाज़त नहीं देंगे." सालोंतक आरोप झेलने के बाद पाकिस्तान अपनी छवि को सुधारना चाहती है कि पाकिस्तानीसिक्यूरिटी एजेंसियों ने भारत और अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के खिलाफ आतंक केजरिए शोषण किया है. इस्लामाबाद ने लगातार इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है किपाकिस्तान किसी भी अन्य देश की तुलना में आतंकवादी हिंसा से सबसे ज्यादा पीड़ित है.हालिया दशकों में दस हज़ार से भी अधिक मौत और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है. पीएम औरपूर्व क्रिकेट स्टार ने 1980 के दशक में पड़ोसी अफगानिस्तान में सोवियत सेना से लड़रहे अमेरिकी समर्थित मुजाहिदीन से बाहर निकलने वाले आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देनेऔर स्टीयरिंग में पाकिस्तान द्वारा निभाई गई भूमिका को साफ तरीके से माना है.उन्होंने कहा कि जिहाद खत्म होने के बाद हमें उन्हें कभी भी अस्तित्व में नहीं आनेदेना चाहिए था. उन्होंने उन सुझावों को खारिज़ कर दिया जिनमें कहा गया था कि वहपॉवरफुल मिलिट्री और पाकिस्तान की मुख्य खुफिया एजेंसी आईएसआई के विरोध का सामना करसकते हैं. खान ने कहा- आज हमें पाकिस्तान सेना और इंटेलिजेंस सर्विसेज का पूरासपोर्ट है. आइएसआई को अब उनकी क्या जरूरत है? ये समूह अफगान जिहाद के लिए बनाए गएथे.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- जमुई की इस महिला ने कहा, गरीबों से पैसे लेती है मोदी सरकार, इंदिरा गांधीके समय में नहीं लगते थे पैसे