पाकिस्तान के पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर चारसड्डा में बुधवार को आतंकी हमलाहुआ. चारसड्डा की बाचा खान यूनिवर्सिटी में 4 आतंकियों ने हमला किया. हमले में अबतक 25 लोगों के मारे जाने और 50 से ज्यादा लोग घाय हुए.टीचर को यूनिवर्सिटी से बाहर निकालते हुएपाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR के डायरेक्टर जनरल असीम बाजवा ने कहा,आतंकियों की पहचान की जा रही है. घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.आतंकियों की फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं. सेना ने चार आतंकियों को मारगिराया है. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है.फोटो क्रेडिट: APhttps://twitter.com/ANI_news/status/689704375728611328सूत्र कह रहे हैं कि सेना ने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग को पूरी तरह अपने कब्जे मेंले लिया है.https://twitter.com/ANI_news/status/689704585343168512हमले में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हमीद और गार्ड की भी मौत हुई है. यूनिवर्सिटी में फिजिक्स प्रोफेसर हामिदhttps://twitter.com/ARYNEWSOFFICIAL/status/689690060086730752?ref_src=twsrc%5Etfwआतंकियों ने लगातार फायरिंग और बम धमाके किए. पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक,यूनिवर्सिटी में घुसे 4 आतंकी मारे जा चुके हैं. पुलिस ने यूनिवर्सिटी से 21 शवबाहर निकाल लिए हैं.क्रेडिट: REUTERShttps://twitter.com/ANI_news/status/689698218360356864https://twitter.com/ANI_news/status/689703511085465600पीएम नवाज शरीफ ने हमले के बाद कहा, पाकिस्तान का बलिदान बेकार नहीं जाएगा.आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है.https://twitter.com/RadioPakistan/status/689696042594504704https://twitter.com/AsimBajwaISPR/status/689687690267250688फोटो क्रेडिट: REUTERSयूनिवर्सिटी में बुधवार को बाचा खान की डेथ एनिवर्सिरी के मौके पर मुशायरे काप्रोग्राम था. इस वजह से 600 मेहमान यूनिवर्सिटी में बुलाए गए थे. यूनिवर्सिटी सेलगातार धमाकों की आवाज आ रही है. पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो अब तक यूनिवर्सिटीमें करीब 10 बम धमाके हो चुके हैं. यूनिवर्सिटी के अंदर करीब तीन हजार से ज्यादास्टूडेंट्स थे.https://twitter.com/ANI_news/status/689684368009379840शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आतंकी बुधवार सुबह धुंध की आड़ में यूनिवर्सिटी मेंदाखिल हो गए थे. पाकिस्तानी सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से आतंकियों की खिलाफ ऑपरेशनकिया.फोटो क्रेडिट: REUTERSबताया जाता है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में बने गर्ल्स होस्टल के पास आतंकी छिपे हुएथे.https://twitter.com/ANI_news/status/689683977075085312आतंकी हमले के बाद पेशावर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लगा दी गई है. इससे पहलेमंगलवार को पेशावर में हुए आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी. याद रहे किख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान उर्फ बाचा खां फ्रीडम फाइटर थे. बाचा खां को फ्रंटियरगांधी भी कहा जाता था. बाचा खां के नाम ही इस यूनिवर्सिटी का नाम रखा गया है.कहां पर है ये यूनिवर्सिटी?क्रेडिट: Mapsofworldउस पार के गांधी थे बाचा खान, उन्ही के नाम पर बनी है ये यूनिवर्सिटी