पठानकोट हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर को बुधवार को हिरासत मेंले लिया गया है. उसका भाई भी पुलिस के शिकंजे में है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओटीवी ने ये खबर दी है. इसके रिपोर्टर हामिद मीर के मुताबिक अभी ऑफीशयली इस बारे मेंबात नहीं की जा रही है. मगर खबर पक्की है. मीर के मुताबिक मसूद को पाकिस्तानी पुलिसने प्रोटेक्टिव कस्टडी में लिया है. इस तरह की कस्टडी में अमूमन उसको लिया जाता हैजिसकी जान को कोई खतरा हो. मीर के मुताबिक मौलाना के मामले में ऐसा नहीं है. इंडियाने पाकिस्तान को पठानकोट टेरर अटैक पर जानकारी दी थी. उसी के बेस पर बुधवार को दिनभर रेड हुईं. 12 लोग गिरफ्तार हुए. अब मसूद को किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर पूछताछकी जा रही है. मसूद अजहर ने हाल में अफजल गुरु की किताब छापी थी, उस बारे में भीपूछताछ हो रही है कि अफजल तो जेल में थे. उनकी किताब कहां पहुंची. मीर के मुताबिकबुधवार रात तक रेड जारी रहेंगी. मौलाना मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद के बारे मेंजानिए 10 बातें: