'लिटिलपना' याद है? जब बचपन में हम मेले और सर्कस जाकर चहकने लगते थे. अब चहकने केलिए वॉटर पार्क और एसल वर्ल्ड टाइप जगहों का जुगाड़ है. ऐसा ही एक जाबड़ सा पार्कहै, 'डिज्नीलैंड'. कैलिफॉर्निया में है. 1955 में 17 मिलियन डॉलर में बना था. यानीआज के करीब 770 करोड़ रुपये. एक दिन की टिकट करीब 7 हजार रुपये. तो जो येडिज्नीलैंड है. ऐसा ही एक थीम पार्क आपके दिल के करीब के एक देश में बनने जा रहाहै. पाकिस्तान. पाकिस्तान के लाहौर में जल्द ही डिज्नीलैंड बनेगा. चीन की कंपनी'गोल्डन बीन' बनाएगी. वक्त लगेगा करीब 2 साल. रुपये खर्च होंगे 3200 करोड़. लाहौरऔर इस्लामाबद को जो एम-2 मोटरवे जोड़ता है. वहीं बनेगा काला शाह काकू के पास. भाईजीये पार्क पाकिस्तान का पहला डिज्नीलैंड स्टाइल थीम पार्क होगा. पाकिस्तान की पंजाबसरकार जमीन और जुगाड़ मुहैया कराएगी. इस पार्क में फाइव स्टार होटल, बिजनेस, शॉपिंगसेंटर, फाड़ू झूले सब होंगे. पार्क में करीब 3200 अपार्टमेंट भी बनेंगे. बोले तो एकबार कोई घुसा तो 'फीलिंग तृप्त' का लेबल लेकर ही लौटेगा. पार्क करीब 320 से 350एकड़ में बनेगा.