The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistan Khyber Pakhtunkhwa blast in Rickshaw at least 9 people dead

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण धमाका, 9 की मौत, 30 हुए घायल

Pakistan Khyber Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक विस्फोट में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात जिले में ये विस्फोट हुआ. मारे जाने वाले लोगों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के तौर पर हुई है.

Advertisement
pic
12 मई 2026 (अपडेटेड: 12 मई 2026, 04:58 PM IST)
Pakistan Khyber Pakhtunkhwa blast in ricshaw
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक विस्फोट में 9 लोगों की मौत हुई है. (एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई. वहीं 30 से 35 लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को पेशावर और बन्नू जिला मुख्यालय अस्पतालों में रेफर किया गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक, एक रिक्शे में रखे विस्फोटक के फटने से विस्फोट हुआ. 

पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात जिले में ये विस्फोट हुआ. मारे जाने वाले लोगों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के तौर पर हुई है. लक्की मारवात के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल हमीदुल्लाह खान ने एक बयान जारी कर बताया है कि इस विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं और 30 से 35 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक आतंकियों ने एक रिक्शा में विस्फोटक लगाए थे.

धमाके के बाद हर ओर अफरा-तफरी का आलम

हमीदुल्लाह खान ने स्थानीय अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल खान ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बन्नू और पेशावर के जिला मुख्यालय अस्पतालों में रेफर किया गया है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विस्फोट के वीडियो सर्कुलेट हो रहे है. वीडियो में विस्फोट के चलते कई दुकानें और तिपहिया वाहन क्षतिग्रस्त दिख रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 

हमारे सभी संस्थान अटूट संकल्प के साथ आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

शहबाज शरीफ ने दिए जांच के आदेश

शहबाज शरीफ ने इस विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस विस्फोट में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है. अफरीदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी है. इससे घटना से पहले 9 मई की रात को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू शहर के फतेह खेल पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला हुआ था. इस हमले में कम से कम 15 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी. 

वीडियो: अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान पर ईरानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को पनाह देने का आरोप

Advertisement

Advertisement

()