The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistan imran khan firing what did he say after incident pm shehbaz sharif seeks immediate report

पाकिस्तान: गोली लगने के बाद क्या बोले इमरान खान?

पाकिस्तान के पीएम शहबाद शरीफ ने घटना पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है.

Advertisement
pak imran khan firing
घटना के बाद अपने समर्थकों का अभिवादन करते इमरान खान (दाएं).
pic
धीरज मिश्रा
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 06:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) को गोली लगने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक दूसरी जिंदगी मिली है और वे आगे भी लड़ेंगे.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उन्होंने कहा, 'अल्लाह ने मुझे एक नई जिंदगी दी है. मैं फिर से लड़ूंगा, इंशाअल्लाह.'

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और घटना पर तत्काल रिपोर्ट देने की मांग की. गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजी पुलिस और मुख्य सचिव पंजाब से तत्काल रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया गया है.

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान को लाहौर में शौकतखानम हॉस्पिटल में ले जाया जाएगा. एक चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम इस मामले को देखेगी और रिपोर्ट पेश करेगी.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,

Image embed
Image embed

पाकिस्तान के गुजरांवाला में पूर्व पीएम इमरान खान के मार्च में फायरिंग हुई है. इस घटना में खान के पैर में गोली लगी. इसके अलावा 7 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घायलों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के एक पूर्व सांसद फैजल जावेद और पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी शामिल हैं. इमरान खान सहित सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उधर, अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि मार्च में गोलियां एके-47 राइफल से चलाई गई थीं. पुलिस ने फायरिंग करने के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

इमरान खान इस समय वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने ये मार्च तोशखाना मामले में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद शुरू किया था.

वीडियो: भारत और पाकिस्तान साथ में सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं!

Advertisement

Advertisement

()