पाकिस्तान ने कहा वो IPL का सीधा प्रसारण न दिखाकर BCCI को नुकसान पहुंचाएगा
पाकिस्तान पुलवामा भूल गया मगर PSL में हुआ घाटा याद है.
Advertisement

पाकिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग की काफी फॉलोइंग है. (सांकेतिक तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल. इसका इंतजार पूरी दुनिया में हो रहा है. IPL के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च यानी शनिवार से हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से लीग की शुरुआत हो रही है. सब कुछ सेट है. मगर इसी बीच पाकिस्तान के दर्शकों के लिए बुरी खबर है. बुरी खबर ये कि पाकिस्तान ने आईपीएल का सीधा प्रसारण दिखाने से मना कर दिया है. पाकिस्तान में आईपीएल को काफी फॉलो किया जाता है और वहां के लोगों की अलग अलग टीमों और प्लेयर्स के प्रति तगड़ी फैन फॉलोइंग है. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी ने वहां के एआरवाई न्यूज से बात करते हुए कहा है कि आईपीएल का लाइव प्रसारण पाकिस्तान में नहीं होगा. इंडिया से तनावपूर्ण रिश्तों के चलते ये फैसला लिया गया है. फवाद ने कहा," पीएसएल के दौरान इंडिया की कंपनियों और सरकार ने जिस तरीके से पाकिस्तान क्रिकेट को ट्रीट किया उसके बाद हम लोग पाकिस्तान में आईपीएल को नहीं दिखा सकते."

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी.
फरवरी महीने में जब पाकिस्तान सुपर लीग चल रही थी तो उसी बीच पुलवामा का आतंकी हमला हुआ जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और उस वक्त आईएमजी-रिलायंस ने पाकिस्तान की इस लीग का प्रसारण करने से मना कर दिया. इस इंडियन कंपनी ने आतंकी हमले के विरोध में अपनी डील तोड़ दी. उसी का बदला लेने के लिए अब पाकिस्तान की सरकार ने ये फैसला किया है कि आईपीएल का सीधा प्रसारण पाकिस्तान में नहीं होगा.
पाकिस्तान की खीझ सिर्फ इसी बात से नहीं है कि आईएमजी रिलायंस ने पीएसएल को दिखाने से मना कर दिया था. खीझ इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में आर्मी कैप पहनकर खेलने पर भी दिखी थी जिसकी शिकायत पाकिस्तान ने आईसीसी तक में कर दी थी. अब आईसीसी ने उस शिकायत का संज्ञान नहीं लिया तो उस पर भी पाकिस्तान हताश हो गया. अब पाकिस्तान ये भी कह रहा है कि क्रिकेट में पाकिस्तान सुपरपावर है और अगर आईपीएल को इस मुल्क में नहीं दिखाया जाता है तो इससे आईपीएल को नुकसान होगा. मगर शायद फवाद ये भूल गए कि ये इंटरनेट का जमाना है और लोगों के पास हाइलाइट्स देखने के भरपूर ऑप्शन हैं.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-