'खूबसूरत' फिल्म में फवाद खान आए और इंडियंस के दिलों में अपनी जगह बना गए. लड़कियांतो उनकी जबरा फैन हो गईं. वो भी उनकी गुड लुकिंग के लिए. मगर एक चाय वाला पाकिस्तानमें फवाद खान की जगह छीनने वाला है. लड़कियां दीवानी हुई जा रही हैं. कोई उस चायवाले को एक्टिंग करने की सलाह दे रहा है तो कोई मॉडल बनने की हिदायत दे रहा है.ट्विटर पर उसकी ख़ूबसूरती की तारीफ हो रही है. नीली आंखें, गोरी रंगत और संजीदामिज़ाज इस चाय वाले की शख्सियत में चार चांद लगा रहे हैं. ये चाय वाला इस्लामाबाद कारहने वाला है. और पूरे पाकिस्तान में पॉपुलर हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग ट्वीटकरके उसकी तारीफ कर रहे हैं और सलाह भी दे रहे हैं. इस्लामाबाद की एक फोटोग्राफरजवेरिया अली ने इस चाय वाले की फोटो क्लिक की है. वो एक पार्ट टाइम फोटोग्राफर हैंऔर शादी-ब्याह की फोटो एल्बम तैयार करती हैं. एक ट्विटरबाज़ ने लिखा कि ये चाय वालातो जेन मलिक और फवाद खान से भी बेहतर है. और अपनी अम्मी को ऐसा ही दामाद चुनने कीसलाह दे डाली.https://twitter.com/rijanaeem2/status/787744613331267584?ref_src=twsrc%5Etfw एकखातून ने तो इत्ती बार माशाल्लाह माशाल्लाह लिखा कि एक गाना ही तैयार कर लेतीं.https://twitter.com/fatimaidrees555/status/787819244323037185?ref_src=twsrc%5Etfwटीवी में काम करने की सलाह देने वालों की भी कमी नहीं थी.https://twitter.com/saadkhalid810/status/787755206113107970 एक ने लिखा, मैंने आजतक इतनी खूबसूरत आंखों वाला चायवाला नहीं देखा.https://twitter.com/__mimi__x/status/787680807859195912 कई लड़कियां तो इस चायवाले को अपना शौहर बनाए जाने के ख्वाब सजाती दिखाई दीं. आपको बता दें कि ये चायवाला इस्लामाबाद के इतवार बाजार का है. जहां वो चाय बेचता है.https://twitter.com/Ifrahaabbasi/status/787654826855436288 इन जनाब की भी सुन लो,जो इस चाय वाले को देखकर अपनी नापसंद को भी पसंद में बदलने को मजबूर हो गए. और हां,ये जनाब क्रिकेट वाले मिस्बाह उल हक नहीं हैं.https://twitter.com/ChacheePakistan/status/787654186833936384 और इस ट्विटरबाज नेचाय वाले के हक़ के लिए आवाज ही बुलंद कर दी. कहने लगे, जी, इस चाय वाले को पहचानमिलनी चाहिए. https://twitter.com/mishal_sarwar/status/787710423193747457 जो भीहो चाय वाला तो हिट हो गया, लेकिन कुछ पाकिस्तानी लड़के उसकी चर्चा से जलते नजर आए.चाय वाले की खूब तारीफ हुई. जिसे देखकर लगता है कि अगर वो एक्टिंग करने लग जाए तोपक्का फवाद खान से ज्यादा अपने फैन बना ले.