जम्बूद्वीप में जितने बाहरी आक्रमणकारी आए उनसे अगर दुनिया में किसी को सबसे ज्यादामोहब्बत है तो वो है पाकिस्तान. भारत को धमकाने के लिए वो मिसाइल भी गौरी और बाबरनाम की लॉन्च करते हैं. दो दिन पहले उन्होंने दुनिया भर में खूब हल्ला मचाया किनयकी मिसाइल टेस्ट की है. नाम है बाबर 3. मीडिया सोशल मीडिया सब हाथ पर धरे बमकेपड़े थे. लेकिन इधर सोशल मीडिया में अलग बहस शुरू हो गई. कहा गया कि वो कुछ टेस्टही नहीं किए. बाबर अकबर छोड़ो पांच रुपए वाला सुतली बम भी नहीं. हो सकता है मूला कापराठा खाकर कोई वहां की फ़िजां में 'कलरव' कर गया हो. उसी को मिसाइल टेस्टिंग कहदिया. बड़ी फनी रिपोर्ट पेश की है चैनलों ने. नमूना देख लो. पूरा देखने में टाइम नबरबाद न करना. https://www.youtube.com/watch?v=N8uLk4t7n6I ट्विटर पर भी मौजलेते रहे लोग कि फोटोशॉप से मिसाइल उड़ा दी. मतलब अफवाह उड़ाकर हवा टाइट करोगेदुश्मन देशों की प्यारे पाकिस्तान. आंय. कुछ रूल्स और रेगुलेशन ही नहीं हैं. तुमकोपता नहीं है किससे पंगा लिए हो. एक बार फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर के पहलवान की सूक्तियाद करते हैं. "ई वासेपुर है. यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है दूसरे से इज्जतबचाता है." तो ये है इंडिया मेरी जान. इसकी बराबरी तुम सात जनम नहीं कर सकते.फोटोशॉप हां? आओ तुमको सिखाते हैं. तुम्हारे यहां किसी ने कायदे आजम का फोटोशॉपकिया है. अरे जिन्ना साहब का. कायदे से तो नहीं ही किया होगा. हमारे यहां गांधी कोभी नहीं छोड़ा. नोट पर गांधी, जेब में गांधी उसके बावजूद उनकी तस्वीर फोटोशॉप कर दीगई. तुम्हारे यहां नवाज शरीफ की होती होगी. हमारे यहां मनमोहन से मोदी तक की बच्चाभी कर लेता है. लेकिन गांधी का सोचो. अंबेडकर को नहीं छोड़ा. तुमको घंटा कुछ नहींपता. हमारे यहां सरकारी डिपार्टमेंट भी फोटोशॉप से चल रहा है. हमारा पीएम ऑफिस मोदीजी की एक फोटो काट छांटकर पांच साल काम में ला सकता है. तुम्हारे यहां कभी फोटोशॉपके दम पर चुनाव हुआ है? अजी मुंह धो रखो. यहां होने वाले प्रधानमंत्री की तस्वीर कोफोटोशापित करके प्रचार किया गया और चुनाव जीता गया. रहने दो बेट्टा. तुमसे न होपाएगा. तुम बहुत बड़े लेवल के खिलाड़ी बनने चले थे यार पाकिस्तान. मिसाइल में खेलकर रहे हो. यहां आदमी इतना फालतू है कि कन्हैया की तस्वीर भी फोटोशॉप कर दी जातीहै. डियर पाकिस्तान. आओ तुमको जाते जाते फोटोशॉप का बाप दिखाते हैं. इसके बाद कुछदेखने की तमन्ना बाकी नहीं रहेगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: पीएनएस गाज़ी को डुबाने की कहानी लेकर आ रहे हैं करण जौहर उस रात कीपूरी कहानी, जब शास्त्री की मौत हुई