इंडियन स्टूडेंट्स की पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी ने की मदद
अमेरिका के एयरपोर्ट पर फंसे थे NIT स्टूडेंट्स. अचानक आए पाकिस्तानी बंदे ने इंडियन स्टूडेंट्स की तरफ से भरा फाइन.
Advertisement

फोटो - thelallantop
T20 वर्ल्डकप में इंडिया वेस्टइंडीज से हारी तो श्रीनगर में पटाखे फूटे. NIT श्रीनगर में स्टूडेंटस आपस में भिड़ लिए. फिर लाठीचार्ज. खूनम खच्चर और अब राजनीति चालू है. लेकिन इन सबसे इतर 11 मार्च को NIT जमशेदपुर के स्टूडेंट्स अमेरिका के टेक्सास में कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने पहुंचे.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये वाकया 16 मार्च का है. टेक्सास के पास डेलस एयरपोर्ट पर NIT जमशेदपुर के स्टूडेंट्स लौट रहे थे. स्टूडेंट्स के पास सामान ज्यादा हो गया. एयरपोर्ट के रूल्स के मुताबिक, तय वजन का सामान ही आप प्लेन से ले जा सकते हैं. ज्यादा होने पर फाइन देना पड़ता है. NIT जमशेदपुर के ऐरोडिजाइनर स्टूडेंट्स की टीम के कैप्टन आदित्य बरनवाल ने कहा, 'हम लोग जब एयरपोर्ट पर फंस गए थे, तब एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन अमाद ने हमारी हेल्प की. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को ज्यादा सामान से दिक्कत थी. उन्होंने हम पर करीब 17 हजार रुपये का फाइन लगाया.'
NIT जमशेदपुर की टीम जिस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने गई थी, उसमें 75 टीमों का शामिल होना था. NIT जमशेदपुर ने कॉम्पिटिशन में 11वें नंबर पर रही. बता दें कि NIT जमशेदपुर के 23 स्टूडेंट्स ने डेढ़ लाख रुपये में एक प्लेन तैयार कर दिया था.

.webp?width=60)

