अब विधायक जी असेंबली में ही करवाएंगे मैनीक्योर, पैडीक्योर
पाकिस्तानी की सिंध असेंबली है न. वहीं होने जा रहा है ये 'सुंदर' खेला.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
और आप कहते हो. पाकिस्तान हमसे पीछे है. अजी छड्डो जी. मॉर्डन होना कोई अपने पड़ोसी मुल्क से सीखे. पाकिस्तान का सिंध प्रांत है न. वहां की असेंबली में अब ब्यूटी पार्लर खुलेगा. ताकि विधायकजी सज संवरकर सकें. मैनीक्योर, पैडीक्योर करवा सकें.
मुद्दों पर बहस तो होती ही रहती है. सिंध असेंबली के स्पीकर आगा सिराज दुर्रानी ने सोमवार को ऐलान भी कर दिया है. क्योंकि, सजना संवरना सिर्फ सजना के लिए ही नहीं होता है. पब्लिक लाइफ है. सुंदर दिखना बनता है बॉस.
अच्छा उधर कोई भेदभाव नहीं रखा गया है. यानी आदमी और औरतों दोनों लॉ मेकर्स के लिए ब्यूटी पार्लर खुलेंगे. ताकि लोग समझ लें. सजने संवरने का हक सिर्फ औरतों के पास नहीं है. खूबसूरत हर कोई दिखना चाहता है. असेंबली के अंदर ब्यूटी पार्लर के अलावा शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मल्टी लेवल कार पार्किंग भी बनाई जाएगी. पार्किंग को बनाने में करीब 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
बच्चे मर रहे हैं, इन्हें सजने की लगी है?
सिंध प्रांत का एक जिला है थारपारकर. भूख की वजह से दर्जनों बच्चे मर रहे हैं. दुनिया न्यूज टीवी की खबर के मुताबिक, 'प्रांत की सरकार की प्राथमिकता पता चलती है. मेलन्यूट्रिशन की वजह से नए साल में अब तक करीब 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. और सरकार इन सब पर ध्यान देने की बजाय खुलवा रही है ब्यूटी पॉर्लर.'

