The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pakistan balochistan leader kareema baloch interview how army killing people their

इस यंग लीडर ने खोल दी पाकिस्तानी आर्मी की पोल

'बलूचिस्तान में खुलेआम कत्ल-ए-आम होता है. पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों जिम्मेदार हैं'

Advertisement
pic
19 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2016, 07:58 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये लड़की पाकिस्तानी में भी रिफ्यूजी है. और अभी कनाडा में रहते हुए भी रिफ्यूजी की जिंदगी बिता रही है. फिर इसका मुल्क कौन सा है? बलूचिस्तान है जी. जो आजाद नहीं है. पाकिस्तानी प्रांत बलूचिस्तान. कश्मीर के मुद्दे पर इंडिया को पाकिस्तान घेरता रहता है. कश्मीर की आजादी की बात करता है. लेकिन अपने ही मुल्क में बलूचिस्तान की आजादी की बात को वो लंबे वक्त से दबाता आया है. अब इसी बारे में खुलासा किया है बलोच आंदोलन की बड़ी स्टूडेंट लीडर करीमा ने. करीमा ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में दिन दहाड़े औरतों को उठा लेता है. खुलेआम कत्ल-ए-आम होता है. पर कोई सुनने देखने वाला नहीं है. इन सबके लिए पाकिस्तानी सरकार जिम्मेदार है.' करीमा ने हाल ही में 'टैग टीवी' को दिए इंटरव्यू में कई जाबड़ खुलासे किए. करीमा इस वक्त कनाडा में हैं. करीमा ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना और सरकार बलूचिस्तान के लोगों का जमकर टॉर्चर करती है. एक टॉर्चर सेल में ले जाकर लोगों को तमाम तकलीफें दी जाती हैं. न्यूजपेपर तक बैन हैं.' करीमा जिस स्टूडेंग विंग 'बलोच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन' से जुड़ी हुई हैं, उस पर पाकिस्तानी सरकार ने बैन लगाया हुआ है. करीमा ने कहा, 'बलूच लोगों के घर जलाए जा रहे हैं. बलूचिस्तान की अवाम को भड़काने के लिए सेना और सरकार ने मजहब को यूज करती है.' याद रहे कि लंबे वक्त से पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में आजादी की मांग को लेकर आंदोलन हो रहा है.. देखिए करीमा का पूरा इंटरव्यू... https://www.youtube.com/watch?v=hTi0Kli6RcY  

क्या है बलूचिस्तान विवाद? जरा डिटेल में बतइयो

Advertisement

Advertisement

()