गद्दाफ़ी स्टेडियम. लाहौर.2009.सीरीज़ का दूसरा टेस्ट और तीसरा दिन. श्री लंका की टीम नाश्ता करके होटल से निकल करबस में सवार स्टेडियम की ओर चल पड़ी थी. इंडिया में ठण्ड का मौसम अपनी ढलान पर था औरबारहवीं के बोर्ड्स का मौसम उफान पर. ISC वालों का उस दिन हिंदी का इम्तिहान था.लेकिन जूझ श्री लंका की टीम रही थी. लिबर्टी चौक पर 12 आतंकी खड़े थे. श्री लंका कीटीम बस के इंतज़ार में. पाकिस्तान सेना की एक टुकड़ी इस बस की सिक्योरिटी में तैनातथी. उन्होंने रिटर्न फ़ायर दिया. बस के ड्राइवर ने बिना डरे बस चालू रखी और उसेचलाते ले गए. ड्राइवर का नाम मेहर मोहम्मद ख़ालिद. बस पर एक रॉकेट भी दागा गया मगरनिशान चूक गया. बस के नीचे एक ग्रेनेड फेंका गया मगर चूंकि जांबाज़ मोहम्मद ख़ालिद बसको चलाते हुए ले जा रहे थे इसलिए जब तक ग्रेनेड फटता, बस गुज़र चुकी थी. बगल में एकमिनीवैन भी चल रही थी जिसमें मैच अम्पायर्स बैठे हुए थे. पाकिस्तानी अम्पायर अहसानरज़ा को गोली लगी और और जाने माने मैच रेफ़री और स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉडने खुद को गोली खाए अहसान के ऊपर लाद दिया और उनके खून बहने वाली जगह को कसकर बंदकर दिया जिससे ज़्यादा खून न बहे. इस मिनीवैन के ड्राइवर की इस अटैक में मौत हो गईथी. श्री लंकाई प्लेयर्स में संगक्कारा, चमिंडा वास, अजंता मेंडिस जयवर्धने समेत 7लोगों को चोटें आई थीं.इस हमले के बाद पकिस्तान में किसी भी तरह का इंटरनेशनल क्रिकेट बंद हो गया था. साल2015 के आस पास बांग्लादेश ने पाकिस्तान आने की हामी भरी लेकिन आईसीसी ने कह दियाकि वो किसी भी मैच ऑफिशियल को नहीं भेजेगा. दोनों देशों को खेलना है तो अपना इंतज़ामकरे. बाद में 19 से 31 मई 2015 के बीच ज़िम्बॉब्वे की टीम ने पाकिस्तान का दौरा कियाऔर 3 वन-डे मैच खेले. तीनों इसी गद्दाफ़ी स्टेडियम में.2017.पाकिस्तान की उसी ज़मीन पर जहां 8 साल पहले श्री लंका के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ़को उठाने के लिए एक हेलीकॉप्टर उतारा गया था और हमें वो तस्वीरें देखने को मिली थींजो शायद पिछले दिन तक एक ख्वाब भी न होतीं, श्री लंका की टीम क्रिकेट खेलने के लिएउतर रही थी. पकिस्तान ने जब चैंपियंस ट्रॉफी थी तो उसके पास सुनहरा मौका था अपने घरमें इंटरनेशनल क्रिकेट को वापस शुरू करवाने कर और वर्ल्ड इलेवेन के ख़िलाफ़ सीरीज़ सेउसकी शुरुआत हुई. लेकिन पिछले 8 सालों में पाकिस्तान में खेले जा रहे क्रिकेट केलिए सबसे बड़ी ये हुई है कि खुद श्री लंका की टीम पाक दौरे पर आई. अटैक के बाद सेअबू धाबी पाकिस्तान के लिए उनका होम ग्राउन कहलाया जाने लगा. श्री लंका नेपाकिस्तान के खिलाफ़ 2 टेस्ट, 5 वन-डे और 2 टी-20 अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेलेलेकिन तीसरे टी-20 के लिए वो लाहौर आई. उसी मैदान में. गद्दाफ़ी स्टेडियम. पिछले 8सालों में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मोहम्मद आमिर की फ़िक्सिंग से वापसी के बाद हुईये सबसे बड़ी घटना है.इस मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स ने श्री लंका की टीम को खूब प्यार दियाऔर बाकायदे उनका वेलकम करते हुए उन्हें ढेर सारा थैंक यू कहा. स्टैंड्स में श्रीलंका के झंडे देखे जा रहे थे जो असल में खुद पाकिस्तानी फैन्स लहरा रहे थे. और यहींस्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट की सारी परिभाषाएं लिखी जाती हैं. और यहीं क्रिकेट के खेल सेप्यार करने की एक और वजह मिल जाती है.image: ICCimage: ICCimage: ICCImage: ICC--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ये है साउथ का वो ओछा सिनेमा जिस पर हंसिका मोटवानी को गर्व हैगुजरात में राहुल गांधी की रैलियों में क्या सच में पैसा बांटा जा रहा है?मां-बाप ने इजाजत नहीं दी, तो देखो इस लड़के-लड़की ने क्या कियाहिमाचल की इस सीट पर मोदी के मंत्री अपनी कॉलेज की लड़ाई निपटा रहे हैं-------------------------------------------------------------------------------- सलमान खान ने दिया देश के सबसे बड़े सवाल का जवाब!