'अजान के समय शोर मचाते थे इमरान खान, मैंने गोली मार दी', हमलावर ने बताया सबकुछ
'इमरान के लाहौर से निकलते ही मैंने सोच लिया था छोड़ना नहीं है'
.webp?width=210)
इमरान खान (Imran Khan) के ऊपर गोली चलाने के आरोपी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो इमरान के ऊपर गोली चलाने की वजह बताता नजर आ रहा है. गुरूवार, 3 नवंबर, को पाकिस्तान (Pakistan) के गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर इमरान खान पर हमला हुआ था. ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. इमरान खान पर गोली चलाने वाले को हमले के दौरान ही पकड़ लिया गया.
इमरान पर गोली क्यों चलाई?आज तक की खबर के मुताबिक इमरान खान पर गोली चलाने वाले आरोपी का नाम फैसल भट्ट है.
वायरल वीडियो में फैसल ने बताया,
गोली चलाने के आरोपी ने आगे कहा,
गोली लगने के बाद इमरान खान ने क्या कहा?गोली लगने के बाद इमरान खान को लाहौर के शौकतखानम हॉस्पिटल ले जाया गया. गोली लगने के बाद इमरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान ने कहा,
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ ने घटना की निंदा की है. उन्होंने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह से तत्काल मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा है.
वीडियो: इमरान पर हमले के बाद इमरान की पार्टी के नेता क्या बोले?

.webp?width=60)

