The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistan Afghanistan war erupts between taliban killed 55 pak soldiers

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग शुरू, तालिबान बोला- 55 PAK सैनिक और एक फाइटर जेट मार गिराया

Pakistan-Afghanistan war: अफगान तालिबान के मुताबिक बॉर्डर पर अब तक करीब 55 सैनिक मारे जा चुके हैं. काबुल में 27 फरवरी की सुबह धमाकों और विमानों की आवाज सुनी गई. कुछ घंटों बाद तालिबान ने कहा कि उसकी सेना ने विवादित डूरंड लाइन पर मौजूद पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और चौकियों पर कब्जा कर लिया है.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2026, 09:11 AM IST)
afghan taliban war
तालिबान ने 55 पाक सैनिकों को मारने का दावा किया है (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बॉर्डर पर झड़प शुरू हो गई है. ये झड़प जंग में बदलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. अफगान तालिबान के मुताबिक बॉर्डर पर अब तक करीब 55 पाकिस्तान सैनिक मारे जा चुके हैं. दावा ये भी किया जा रहा है कि एयरस्ट्राइक के लिए घुसी आसिम मुनीर की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है. अफगानिस्तान में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया गया है. तालिबान ने कहा है कि उसकी सेना ने विवादित डूरंड लाइन पर मौजूद 19 पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और चौकियों पर कब्जा कर लिया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इसे झूठ बताया. उसने कहा कि अफगान लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है.

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर काबुल, कंधार और पक्तिया के इलाकों को टारगेट करने का आरोप लगाया. मुजाहिद ने X पर लिखा, 

डरपोक पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में एयरस्ट्राइक की है. अच्छी बात ये है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

taliban
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद की एक्स पोस्ट (PHOTO-X)

अफगानिस्तान का कहना है कि बीते रविवार को सीमा क्षेत्रों में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का बदला लेने के लिए उसकी सेना ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा में जवाबी हमला किया. अफगान पक्ष ने दावा किया है कि उसने एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. तालिबान समर्थक मीडिया का कहना है कि दो सैन्य बेस और 19 पोस्ट पर नियंत्रण कर लिया गया है और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया है.

उधर, पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की कार्रवाई बिना उकसावे की गई थी. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि 36 अफगान लड़ाके मारे गए हैं.

एक्स पर एक पोस्ट में तरार ने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान की ओर से हुई “बिना उकसावे की फायरिंग” का “कड़ा और असरदार जवाब” दे रहा है. दोनों देशों के दावों और पलटवार के बीच सीमा पर हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं.

शुक्रवार, 27 फरवरी को तड़के भी काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई, लेकिन हमलों की सटीक लोकेशन और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हो सकी है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में भी हवाई हमले किए हैं.

वीडियो: तारीख: वो दिन जब तालिबानियों ने बुद्ध की मूर्ति में डायनामाइट लगा कर उड़ा दिया

Advertisement

Advertisement

()