जहरीला टमाटर खाने की वजह से दुनिया छोड़ गईं 40 भैंस
खाद और टमाटर से भरे दो ट्रकों की आपस में हुई टक्कर. खाद मिलने से जहरीले हुए टमाटर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पाकिस्तान में टमाटर की वजह से 40 जिंदगियां खत्म हो गईं. टमाटर भी अइसा वइसा नहीं, जहरीला टमाटर. पाकिस्तानी पंजाब प्रांत में एक सिटी है रहीम यार खान. वहीं जहरीला टमाटर खाने की वजह से 40 भैंसों की मौत हो गई.
दरअसल, इस इलाके में खाद से भरा एक ट्रक फुल स्पीड से गुजर रहा था. तभी उसकी टक्कर एक टमाटर से भरे छोटे ट्रक से हो गई. टमाटर और खाद दोनों आपस में मिल गए. वहीं कहीं भैंसों का झुंड टहिल रहा था. भैंसें आस पास की घास चर रही थीं. टमाटर देख उस तरफ हो लीं. और जहरीले टमाटर खाने शुरू कर दिए. बस फिर क्या. धीरे धीरे भैंसों का गिरना चालू हो गया.
भैंसों के मालिकों ने मदद के लिए लोकल अथॉरिटी को कई बार फोन किया. लेकिन कोई नहीं आया. गुस्साई भीड़ ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. घंटों विरोध प्रदर्शन हुआ. जब अथॉरिटी के लोग आए और मुआवजे का वादा किया. तब कहीं जाकर लोग शांत हुए. लेकिन 40 भैंस अपनी जिंदगी गंवा चुकी थीं. जहरीले टमाटरों की वजह से.
इन भैंसों की खबर सुनते ही इंडिया में एक भैंस की याद आती है. आजम खां की भैंस की याद. कितना बवाल मच गया था.

.webp?width=60)

