अजमल ने क्रिकेट सिखाने के लिए ली जमीन, फिर जमीन का कर दिया खेला
ये सईद अजमल वही हैं जिनकी बॉलिंग स्टाइल को ICC ने बैन कर दिया था. ये वही हैं जिन्होंने सचिन पर तंज कसा था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज ने सरकार की भी फिरकी ली, क्रिकेट सीखने वाले स्टूडेंट्स की भी. सरकार ने उनको जमीन दी थी कि एकेडमी खोलो, लड़कों को खेल सिखाओ. उस जमीन का खेला कर दिया. अब फैसलाबाद की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी उनसे जमीन वापस लेने पर लगी है.
यूनिवर्सिटी के एडमिन ऑफिस का बंदा कह रहा है- एकेडमी में एडमीशन लेने आए लड़के भी ठगाए घूम रहे हैं. हर स्टूडेंट से 15000 रुपए लिए. कुल मिला कर 350 स्टूडेंट्स ने दाखिला ले लिया. 33.7 लाख रुपए लेकर बैठे हैं. कुछ हिसाब किताब दे नहीं रहे.
अजमल हल्ला मचा रहे हैं कि हम सोचे थे सब सेटल हो गया है. भैया हम काहे किसी का पइसा लेकर भागेंगे. क्रिकेट से इतना कमा लिए हैं कि ऐसी कमाई हमको चाहिए ही नहीं. स्टूडेंट्स से फीस वसूली गई है इंस्टीट्यूट के खर्चे मेनटेन करने के लिए.
याद तो होगा ही कि ये सईद अजमल हैं कौन. ICC ने इनकी बॉलिंग स्टाइल को गैर कानूनी बता दिया था. पाकिस्तान की टीम से भी बाहर कर दिया गया था इनको. साहब ने एक बार सचिन तेंदुलकर पर तंज कसने की कोशिश की थी.
https://youtu.be/fDDxtH8ljCY?t=14
उमर अकमल ड्रेस कोड की फजीहत करने की वजह से नहीं खेल पाएंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ T-20
अजमल के एक और साथी हैं बैट्समैन उमर अकमल. उनका पत्ता न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले T-20 मैच से कट गया है. जो 15 जनवरी को होना है. इसका किस्सा ये है कि अकमल ने ICC का जो ड्रेस कोड है उसकी वाट लगा दी थी. उनको बोला गया था दो लोगो टांकने के लिए वो एक लेकर चल रहे थे.
लेग स्पिनर यासिर शाह सस्पेंड हुए बैठे हैं डोपिंग चार्जेज में
पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह का हाल भी यही हो रखा है. वो डोपिंग टेस्ट में पाजिटिव मिल गए थे. उसके चक्कर में सस्पेंड हुए बैठे हैं. ये वाकया पिछले महीने का है. जांच सैंपल में मिला था क्लोर्टॉलिडोन. ये गैरकानूनी है. यासिर ने अपनी सफाई में कहा था कि मैंने बीवी की ब्लड प्रेशर वाली दवा खा ली थी गलती से.

