"भारत 24 से 36 घंटे के भीतर कर सकता है हमला" पाकिस्तान के मंत्रियों को इस बात का डर सता रहा है!
Pahalgam Attack Update: पाकिस्तानी मंत्री ने कहा है कि भारत की ओर से पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद ही आतंकवाद का शिकार रहा है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार (Pak Minister Attaullah Tarar) ने एक बड़ा दावा किया है. 30 अप्रैल की सुबह, तरार ने कहा कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है,
“पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार”पाकिस्तानी मंत्री ने चेतावनी के लहजे में कहा,
तरार ने आगे लिखा,
उन्होंने आगे कहा,
रक्षा मंत्री परमाणु हथियारों की बात कर चुके हैंइससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा था कि भारत की ओर से सैन्य घुसपैठ किया जा सकता है. आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है, लेकिन वो अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उनके अस्तित्व को सीधा खतरा होगा.
ये भी पढ़ें: 'तूफान भी आता है तो हम 'अल्लाह-हू-अकबर' कहते हैं', पहलगाम वाले मुजम्मिल के पिता का बयान
"कार्रवाई के लिए सेना को पूरी आजादी"29 अप्रैल को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस मीटिंग में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले पर चर्चा की गई. इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री ने सेना को कार्रवाई के लिए ‘पूरी तरह से आजादी’ दी है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पहलगाम पर हुई बैठक में रक्षा मंत्री, CDS और सेना प्रमुखों से क्या बोले PM मोदी?

.webp?width=60)

