The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pak crickter Mohammad Asif’s hopes of making a film debut crushed

इस पाक क्रिकेटर के सिनेमाई अरमां आंसुओं में बह गए

मोहम्मद आसिफ की 'बॉली-लॉली वुडिया' फिल्म बननी थी. लेकिन..

Advertisement
pic
2 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2016, 11:13 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ याद हैं? वही जिन पर 2010 से स्पॉट फिक्सिंग की वजह से बैन लगा हुआ है. एक बार फिर उनके दिल के अरमां आंसुओं में बह गए हैं. मोहम्मद आसिफ एक्टर बनने से चूक गए. एक 'बॉली और लॉली' वुडिया फिल्म बननी थी. हीरोइन चुनी गई थीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस नीलम मुनीर. तो सीन शॉट ये है कि अब ये फिल्म 'इंडिया में लाहौर' नहीं बनेगी. 'इंडिया में लाहौर' फिल्म दोनों मुल्कों के लोग मिलकर बनाते. सलमान खान की फिल्म 'रेडी' लिखने वाले इकरम अख्तर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन अब उन्होंने हाथ खींच लिए हैं. कुछ वक्त पहले ही अख्तर ने पाकिस्तान का दौरा कर फिल्म का ऐलान किया था. फिल्म की शूटिंग लाहौर, इंडिया और दुबई में होनी थी.
मैं दो साल से फिल्म की टीम के साथ संपर्क में था. फिल्म में मेरा लीड रोल था. लेकिन कुछ दिक्कतों से फिल्म अब नहीं बनाई जाएगी. फिल्म की पाकिस्तान में शूटिंग के लिए इजाजत नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से फिल्म नहीं बनेगी. बैन की वजह से मैं फाइनेंसियली वैसी भी परेशानी से जूझ रहा हूं: मोहम्मद आसिफ
भट्ट कैंप के साथ इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' पाकिस्तानी राइटर सोहेन खान ने कहा, इंडियन राइटर्स के नॉन सीरियस होने की वजह से फिल्म नहीं बन पाई. आसिफ 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से कहते हैं, 'एक्टिंग भी क्रिकेट की तरह ग्लैमरस है. दोनों जगहों में आप कैमरे से घिरे रहते हैं. पहले मैं क्रिकेट की वजह से कैमरों से घिरा रहता और अब एक्टिंग की वजह से.' लेकिन फिल्म तो मिली नहीं आसिफ को. तो वो संतोष करें. दो साल में बैन खत्म होने वाला है. तो बस मोहम्मद आमिर को देख फीलिंग पोजिटिव रहें.

Advertisement

Advertisement

()