फवाद खान, माहिरा खान को लेकर खूब वावेला मचा रहा, हद ये कि माहिरा की रईस फिल्मरिलीज़ हो गई, मगर प्रमोशन के लिए उन्हें इंडिया नहीं आने दिया गया. इस तरह धमिकयांमिलीं कि उन्हें रईस की टीम ने दूर ही रखा. फवाद खान को वापस पाकिस्तान जाना पड़ा.फनकारी पर पाबंदी समझ से बाहर है. जबकि ये तो लोगों को करीब लाती है. इनके बाद अबदो और पाकिस्तान अदाकार बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. नाम हैं अदनानसिद्दीकी और सजल अली. और ये नज़र आएंगे श्रीदेवी के साथ. फिल्म होगी 'मॉम'. फिल्म कीशूटिंग हो रही थी. लेकिन पाकिस्तानी अदाकारों पर पाबंदी लग जाने की वजह से इन दोनोंको वापस लौट जाना पड़ा था. तब से लेकर अब तक उन्होंने कई बार इंडिया आने के लिए वीज़ालगाया, लेकिन इजाज़त नहीं मिली. खैर अब उन्हें वीजा मिल गया है. अदनान सिद्दीकी काकहना, 'वीज़ा मिलने के बाद से मुझे मुबारकबाद की कॉल्स आ रही हैं. और ऐसा लग रहा हैजैसे हिंदुस्तान का वीज़ा नहीं जन्नत का टिकट मिल गया हो.' ऐसा उनका लगना जायज़ है,क्योंकि माहिरा खान ने रईस फिल्म में काम किया लेकिन जब उसका प्रमोशन हुआ तो उन्हेंइंडिया नहीं बुलाया गया. राजनीतिक सेना वेना टाइप के लोगों ने ऐसा धमकाया कि फिल्मकी टीम ने माहिरा से दूरी बना ली, ताकि फिल्म के रिलीज़ होने में कोई रुकावट पैदा नहो. 'मॉम' फिल्म बोनी कपूर बना रहे हैं. जिसमें श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना, सजलअली और अदनान सिद्दीकी नज़र आएंगे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की स्पेशल अपीयरेंस होगी.अदनान सिद्दीकी कहते हैं, 'शोबिज़ का ताल्लुक सियासत से नहीं होना चाहिए, लेकिन ऐसेहालात बनते हैं कि एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री खुद उस कशीदगी की लपेट में आ जाती है.'अदनान अली पाकिस्तानी मॉडल रहे हैं, और कई पाकिस्तानी सीरियल में काम कर चुके हैं.उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में 'यलगार' से डेब्यू किया था. हॉलीवुड मूवी 'ए माइटीहार्ट' में भी अदाकारी की है. इस फिल्म में एंजेलिना जोली और इरफ़ान खान थे.हॉलीवुड, लॉलीवुड के बाद अब वो बॉलीवुड में नज़र आएंगे. बंदे ने एक-एक फिल्म करकेतीनों जगह अपने नाम की एंट्री करा दी है. क्यों न लगे हाथ साउथ की फिल्मों में भीहाथ आज़मा जाएं. सजल अली ने साल 2009 में कॉमेडी शो से एक्टिंग की शुरुआत की थी.इसके बाद उन्होंने 'मोहब्बत जाए भाड़ में', मेरी लाडली, सितमगर, गुले राना, सन्नाटाजैसे कई टीवी सीरियल में अदाकारी की. और फिर उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म पिछले सालही आई. नाम था 'जिंदगी कितनी हसीं है.' सजल अली ने भी अदनान सिद्दीकी की तरह बहुतसारे सीरियल में अदाकरी की है. दोनों पाकिस्तानी सीरियल में एक अलग मक़ाम रखते हैं.सजल अली की बहन सबूर अली भी एक्ट्रेस हैं. और उन्होंने 2016 में आई पाकिस्तानीफिल्म 'एक्टर इन लॉ' में अदाकारी की है. इस फिल्म में ओम पुरी भी थे.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंपाकिस्तान में बैठकर भारतीयों की तारीफ कर रही हो, किसी ने गद्दार नहीं कहा?अब इस एक्ट्रेस को पाकिस्तान का रास्ता दिखा दिया गया