The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Owaisi statement on atiq ahmed and his brother muder

"योगी की नाकामी...", ओवैसी का अतीक और अशरफ की हत्या पर बयान

ओवैसी ने योगी सरकार पर क्या कहा?

Advertisement
pic
15 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023, 12:17 AM IST)
atiq owaisi
अतीक अहमद और ओवैसी. (Aaj Tak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बयान आया है. ओवैसी ने कहा- 

अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे. उन पर हथकड़ियां लगी हुई थीं. जय श्रीराम के नारे भी लगाये गये. दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है. एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं.

ओवैसी ने ये भी लिखा कि- 

जिस समाज में हत्यारे हीरो होते हैं, उस समाज में कोर्ट और इंसाफ़ के सिस्टम का क्या काम?

दरअसल 15 अप्रैल की रात माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed murder) और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. यूपी पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान उन पर हमला हुआ. जिसमें दोनों की मौत हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 युवकों ने अतीक और अशरफ को गोली मारी है. तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस हमले के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है.

अतीक की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया. अखिलेश ने कहा-

"यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं."

अतीक और उसके भाई की हत्या तब हुई, जब दो दिन पहले ही उसके बेटे की झांसी में एक कथित एनकाउंटर के दौरान मौत हुई थी. यूपी पुलिस ने दावा किया था कि झांसी में असद और उसके सहयोगी गुलाम को एनकाउंटर में मार दिया गया.

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी यूपी पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. प्रयागराज पुलिस दोनों को कौशांबी के पुरामुफ्ती थाने लेकर गई थी. उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा हुई थी. 28 मार्च को कोर्ट ने उसके भाई अशरफ अहमद सहित सात आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया था.


 

 

वीडियो: असद के साथ एनकाउंटर में मारे गए अतीक के शूटर गुलाम के परिवार ने बिलखते हुए बड़ी बात कह दी

Advertisement

Advertisement

()