महिला DM के साथ सेल्फी खींचने के लिए बालक को हुई जेल
बुलंदशहर की डीएम बी चंद्रकला सेल्फी लेने वाले लड़के पर झल्ला गईं
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
18 साल के फराज ने कभी नहीं सोचा होगा कि सेल्फी लेने के लिए उसे जेल हो जाएगी. बुलंदशहर के इस लड़के के साथ ऐसा ही हुआ.
हुआ ये कि बुलंदशहर की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बी चंद्रकला अपने ऑफिस में लोगों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बात कर रही थीं. कुछ बड़े-बुजुर्गों के साथ ये लड़का आया. और डीएम के साथ फोटो खींचने की कोशिश करने लगा. चंद्रकला ने पहले प्यार से समझाया. बोला कि डिस्टर्ब न करो. यहां से चले जाओ. पर सेल्फी का जूनून ऐसा कि लड़का जाने को तैयार नहीं. बोला कि एक बार सेल्फी 'परफेक्ट' आ जाए तब जाऊंगा. तो फिर सेक्योरिटी वालों ने लड़के को पकड़ के बाहर कर दिया. सभी तस्वीरें डिलीट करने को कहा. लेकिन लड़का पुलिस से लड़ने लगा. बस फिर क्या, धर लिया पुलिस ने.
डीएम चंद्रकला का कहना है कि लड़के को समझना चाहिए कि वो सिर्फ एक अफसर ही नहीं, एक औरत भी हैं. और औरत की इज्जत सबको करनी चाहिए. चंद्रकला ने ये भी साफ किया कि लड़के की गिरफ्तारी सेल्फी खींचने के लिए नहीं, बल्कि ऑफिस में हल्ला काटने के लिए की गई है.
फराज का परिवार डीएम चंद्रकला से बीते गुरूवार मिला और उसे छोड़ देने की रिक्वेस्ट की. डीएम ने लड़के को माफ तो कर दिया. लेकिन तब तक फराज 3 दिन गुजार चुका था जेल में. लड़के के चाचा अहमद ने फराज की तरफ से माफी मांगते हुए कभी गलती न दोहराने का वादा किया.
डीएम चंद्रकला अफसर तो हैं ही. फेमस पर्सनैलिटी भी हैं. फेसबुक ट्विटर पर लाखों फॉलोवर हैं. फेसबुक पर इनकी गुडमार्निंग वाली फोटो पर देखो कित्ते लाइक्स और कमेंट्स आते हैं. इसी फेम में गंगा नहाने के लिए फराज ने भी हाथ बढ़ाया था सेल्फी स्टिक बनाकर. जो उसका फंदा बन गया.



