खौफनाक रेल हादसा : 96 की मौत और एक बच्ची दो टुकड़ों में बंट गई
14 डिब्बे पटरी से उतरे. चारों तरफ चीख पुकार थी. खुदा किसी को ऐसा मंजर न दिखाए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सामान सौ बरस का है, पल की खबर नहीं
ये लाइन लिखते हुए बेहद अफसोस हो रहा है. क्योंकि मौत कब आ जाए. इसकी जानकारी किसी को नहीं होती. घर से सब मंजिल की तलाश में निकलते हैं. मगर अगला कदम कहां पहुंचा दे नहीं पता. ऐसा ही हुआ है कानपुर में पुखरायां के पास. पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन अपनी रफ़्तार से लोगों की मंजिल की तरफ बढ़ रही थी. मगर अगले पल क्या होने वाला है कुछ नहीं पता था. तभी एक दर्दनाक हादसा. लोगों में चीख पुकार. 14 डिब्बे पटरी से उतर गए. और लोगों की लाशें. ऐसा दर्दनाक मंजर देखकर दिल काँप उठे. 150 से ज्यादा जख्मी होने की खबर है. वहीं अब तक 96 लोग मर चुके हैं. इस खौफनाक हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने जो खौफनाक कहानी सुनाई है. उससे रोंगटे खड़े हो जाएं. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया एक हंसती-खेलती बच्ची पल भर में दो टुकड़ों में बंट गई. https://www.youtube.com/watch?v=5v--FmTOCZo NBT की मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो साल की बच्ची गुड़िया उज्जैन से अपनी फैमिली के साथ ट्रेन पर सवार हुई थी. बच्ची पूरे रास्ते शरारत करते हुए आ रही थी. और इस हादसे के बाद बच्ची के जिस्म के दो टुकड़े हो गए. बताया जा रहा है हादसा रात करीब 3 बजे हुआ. ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी. जानकारी के मुताबिक एस1, एस2 और एस3 बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मरने वालों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. यूपी सीएम अखिलेश यादव ने हादसे के बाद आसपास के सारे हॉस्पिटल को अलर्ट करने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने मुख्य सचिव को राहत और बचाव के काम को मॉनिटर करने का आर्डर दिया है. और डीजीपी को हालात पर नजर रखने को कहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने भी दुःख जताया है. https://twitter.com/narendramodi/status/800160859129462784?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/rajnathsingh/status/800155229270380544?ref_src=twsrc%5Etfw
.webp?width=60)

