The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Oscars 2016 Indian Origin Directors Films Score Nominations Sanjay's Super Team, amy

ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हुए इंडियन ओरिजिन के ये 2 बंदे

ऑस्कर्स में इंडियन कनेक्शन इस बार भी है. 28 फरवरी को ऐलान हो जाएगा विनर्स का.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2016, 08:21 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जय हो. अबकी बारी के ऑस्कर्स की रेस में इंडियंस भी हैं. ऑस्कर्स 2016 के नॉमिनेशन सामने आ गए हैं. बड़ी-बड़ी हॉलीवुडिया फिल्में नॉमिनेट हुई हैं. लेकिन इंडियन कनेक्शन इस बार भी है. दो भारतीय मूल के डायरेक्टर ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हुए हैं. फिल्मों का नाम है 'AMY' और 'Sanjay's Super Team'. भारतीय मूल के अमेरिकी डायरेक्टर संजय पटेल की एनीमेटेड फिल्म 'Sanjay's Super Team' शॉर्ट एनीमेटेड कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई है. देखिए संजय की Sanjay's Super Team की एक झलक. https://www.youtube.com/watch?v=-wGIWSYGpng दूजे डायरेक्टर हैं आसिफ कपाड़िया. इंडो-ब्रिटिश डायरेक्टर आसिफ कपाड़िया. इनकी बनाई डॉक्यूमेंट्री 'AMY' नॉमिनेट हुई है. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगिरी में. ऑस्कर्स का ऐलान 28 फरवरी 2016 को होगा. ये देखिए 'AMY' का ट्रेलर. https://www.youtube.com/watch?v=HiMb_hj1fTw  

ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हुई ये सारी फिल्में...

Advertisement

Advertisement

()