जब हम कॉलेज में थे, एक प्रोफेसर मजाक में कहा करती थीं की पुरुष बच्चे होते हैं,इसका सबूत हम रोज देखते हैं. जब भी बाहर निकलो, जाने ऐसे कितने पुरुष मिल जाते हैंजो आपके चेहरे को देखते ही नहीं. सीधे क्लीवेज की ओर देखकर बात करते हैं. अगर आपलड़की हैं, तो जरूर एक न एक बार ऐसा महसूस किया होगा कि सामने वाले को थप्पड़ मारकरबोलें, मेरी आंखें ऊपर हैं. ऊपर देखकर बात करो. लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहींहै. क्योंकि मार्केट में आ गए हैं फोरहेड टिटेज. माथे पर लगाने वाले ब्रेस्ट. टेंशनन लें. असल में ऐसा कोई प्रोडक्ट नहीं है. असल में 'फनी ऑर डाई' का लॉन्च किया हुआये नया वीडियो है. जिसमें उन लोगों पर ताना कसा जा रहा है जो हमेशा औरतों केब्रेस्ट की ओर घूरते रहते हैं. वीडियो में हमें दिख रही हैं ऑस्कर विजेता फ्रेंचएक्ट्रेस मारिआन कोटिलार्ड. वीडियो देखकर बेशक हमें हंसी आती है. लेकिन जिस समस्यापर यहां बात करने की कोशिश की जा रही है, वो फनी नहीं है. हजारों औरतें इनछोटे-छोटे तरीकों से मोलेस्ट की जाती हैं, जिसे 'छेड़छाड़' बोलकर टाल दिया जाता है.जिस औरत को घूरा जाता है, वो ही आपको बता सकती है कि वो नजर कितनी बुरी लगती है.वीडियो देखें, समझें. और सोचें कि हमें आज भी ऐसे वीडियो बनाने की जरूरत क्यों पड़तीहै.