पचड़े में पचौरी का प्रमोशन
R K पचौरी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली महिला ने लिखा ओपन लेटर.
Advertisement

R K पचौरी
Quick AI Highlights
Click here to view more
पचौरी और टेरी दोनों ट्रेंड में हैं. क्यों? ये पचौरी हैं मशहूर पर्यावरणविद् आरके पचौरी. उन पर पिछले साल से सेक्शुअल हैरेसमेंट का एक केस चल रहा है. जिस महिला ने यह शिकायत की थी, वो अब नई वजह से नाराज है और यह नाराजगी उन्होंने बेहद तल्ख शब्दों में जताई है. नाराजगी इसलिए क्योंकि आरोपी पचौरी का हाल ही में प्रमोशन हुआ है. उन्हें TERI यानी द एनर्जी एंड द रिसोर्सेस इंस्टिट्यूट का कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया है.
29 साल की महिला ने ओपन लेटर लिख के पचौरी के ताजा प्रमोशन को शर्मनाक और रोंगटे खड़े करने वाला बताया है और उनके अपॉइंटमेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं. महिला भी TERI की पूर्व कर्मचारी हैं. उन्होंने लिखा कि पचौरी को एक्जीक्यूटिव पावर देकर टेरी पर राज करने का मौका दिया गया है, जबकि उसके खिलाफ क्रिमिनल केस होना चाहिए.
https://twitter.com/kamleshksingh/status/697297996245913601
https://twitter.com/kamleshksingh/status/697297435001917440
महिला की वकील प्रशांत मेंदिरात्ता ने कहा, 'आरोपी को नया पद और ज्यादा ताकत दी गई है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे. आरोपी के प्रति टेरी का जो लगाव है और शिकायतकर्ता की अनदेखी का मामला हम कोर्ट में उठाएंगे.' मामले की सुनवाई 11 फरवरी को होनी है.
उधर पचौरी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला अभी शैक्षणिक वजहों से देश से बाहर है.
आरके पचौरी पर पिछले साल उनकी एक जूनियर कॉलीग ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. पचौरी फिलहाल जमानत पर रिहा हैं. इसके पहले शिकायतकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका देकर पचौरी की अंतरिम जमानत रद्द करने की अपील की थी.
https://twitter.com/fgautier26/status/697297642586439681
पचौरी बड़े काबिल माने जाते हैं. उस समय वह IPCC (इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) के मुखिया थे, जब इस संस्था को नोबेल पीस प्राइज मिला. क्लाइमेट चेंज पर उनके काम को काफी सराहा गया है.

