The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • online interview by lip syncing Young man tried to pass video viral

'शब्द कहीं और होंठ कहीं...' इंटरव्यू क्रैक करने के लिए शख्स ने तगड़ा जुगाड़ लगाया, मगर पकड़ा गया

2017 में वायरल हुआ वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें एक युवक ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया.

Advertisement
lip syncing viral video
युवक की चालाकी काम नहीं आई. (तस्वीर: सोशल मीडिया)
pic
लल्लनटॉप
4 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2024, 07:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. एक बार पहले भी वायरल हुआ था. लेकिन अब फिर से वायरल हो रहा है. क्योंकि मामला दिलचस्प है. लोग एक युवक की चर्चा कर रहे हैं. युवक ने इतनी हिम्मत दिखाई कि सोचा ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान सिर्फ होंठ हिला देने से उसका काम बन जाएगा. हालांकि, शख्स की चालाकी काम नहीं आई. मतलब बिल्कुल भी काम नहीं आई. पहली नजर में ही पकड़े गए. पूरा मामला समझते हैं.

2017 में वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक ऑनलाइन इंटरव्यू दे रहा है. पर उस युवक की जगह कोई दूसरा शख्स जवाब दे रहा है. जो कि स्क्रीन के दूसरी ओर बैठा है. वो उसकी जगह सवालों का उत्तर दे रहा है और स्क्रीन के सामने बैठा युवक सिर्फ होंठ हिला रहा है. और उम्मीद कर रहा है कि उसके होंठ उसके शब्दों से मेल खा रहे हों. लेकिन इंटरव्यू लेने वाले ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी-

Image embed
इंटरव्यू लेने वाले की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी.
एक्टिंग, ओवरएक्टिंग हो गया

इंटरव्यू ले रहे व्यक्ति ने युवक से सवाल किया था, “क्या आपका कोई पहले से इस में अनुभव है?” स्क्रीन के सामने बैठे युवक ने लिप सिंक करने की कोशिश करते हुए जवाब में हां बोलता है. पर खराब लिप सिंक की वजह से उसकी धोखाधड़ी पकड़ी जाती है.

इंटरव्यू ले रहे व्यक्ति को इस बात का शक हुआ. उसने इंटरव्यू को बीच में रोकते हुए कहा “शायद तुम्हारी जगह कोई दूसरा व्यक्ति स्क्रीन के पीछे से जवाब दे रहा है." और उसी वक्त इंटरव्यू को रोकते हुए कहता है कि ये सही तरीका नहीं है, किसी भी इंटरव्यू में शामिल होने का.

इस वायरल वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया में काफी शेयर किया है. और अपनी प्रतिक्रियाए दी हैं. इसके कारण 2017 में वायरल हुए वीडियो को 2024 में 10 लाख से भी अधिक बार देखा गया है. एक यूजर ने x पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 

Image embed
Image embed

वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे खुद के अनुभव से जोड़ा और को लिखा कि ऐसा नहीं है कि इंटरव्यू के दौरान लोग सिर्फ लिप सिंक करने जैसा धोखाधड़ी ही करते हैं. बल्कि कई अलग-अलग तरीके भी अपनाए जाते हैं. उन्होंने अमेरिका का उदाहरण भी दिया. उन्होंने लिखा,

Image embed

Image embed
एक शख्स ने अमेरिका का उदाहरण दिया है.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्होंने भी कई बार इंटरव्यू लेते हुए कई लोगों को इस तरीके की धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा है.

(ये स्टोरी हमारी इंटर्न साथी अवंतिका कुमारी ने लिखी है.)

वीडियो: अखिलेश को पीएम मोदी ने कौन सी चौपाई सुनाई? राहुल पर क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()