The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Onion prices dip below Rs. 10 in Maharashtra

यहां बिक रहा है प्याज 7 रुपये किलो

अगस्त 2015 में 80 रुपये के ऊपर निकल गए थे प्याज के भाव.

Advertisement
pic
3 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2016, 04:34 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ महीनों पहले दिल्ली में 80 रुपये प्रति किलो से भी महंगा मिल रहा प्याज आज महाराष्ट्र में 10 रुपये के भी नीचे गिर गया है. ये इस साल का सबसे सस्ता प्याज है. DNA की खबर के मुताबिक प्याज के ये दाम हैं महारष्ट्र के लसलगांव मंडी के. सितंबर में यहां प्याज 42 रुपये किलो मिल रही थी. अब इसके दाम 7 से 10 रुपये के बीच चल रहे हैं. नेशनल हॉर्टिकल्चरल एंड रिसर्च सेंटर के डाटा को देख कर पता चलता है कि प्याज मिनिमम 7 और मैक्सिमम 14 रुपये किलो बिक रही है. बात होलसेल दामों की हो रही है. अगस्त 2015 में प्याज के दाम 80 रुपये पार्टी किलो के भी ऊपर चले गए थे. तब सरकार को प्याज की एक्सपोर्ट रोकनी पड़ी थी. और नई प्याज इंपोर्ट करनी पड़ी थी. पर्याप्त सप्लाई की वजह से फिर से दाम नीचे आ गिरे हैं.

Advertisement

Advertisement

()