14 फरवरी, 2019. दोपहर के तीन बज रहे थे. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) केजवानों का काफिला श्रीनगर-जम्मू हाइवे से गुजर रहा था. काफिला जब पुलवामा में था,उसी वक्त जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया. करीब 40 जवानशहीद हो गए. पुलवामा हमले को अब एक साल हो गए हैं. आज (14 फरवरी, 2020) पहली बरसीहै. लोग शहीद जवानों को याद कर रहे हैं. CRPF ने भी ट्वीट किया. CRPF ने लिखा,''तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं, गर्व इतना था कि हम देर तक रोयेनहीं'. हम भूले नहीं, हमने माफ नहीं किया. हम अपने भाइयों को सैल्यूट करते हैं,जिन्होंने देश की सेवा करते हुए पुलवामा में अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी. हम ऋणीहैं. उनके परिवार वालों के साथ हम खड़े हैं.'"तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोयेनहीं।"WE DID NOT FORGET, WE DID NOT FORGIVE: We salute our brothers who sacrificedtheir lives in the service of the nation in Pulwama. Indebted, we stand with thefamilies of our valiant martyrs. pic.twitter.com/GfzzLuTl7R — 🇮🇳CRPF🇮🇳(@crpfindia) February 13, 2020 पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके पुलवामा केशहीदों को याद किया. लिखा,'पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि. उन्होंने देश की सेवाऔर रक्षा में अपनी जिंदगी का बलिदान दे दिया. उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा.'Tributes to the brave martyrs who lost their lives in the gruesome Pulwamaattack last year. They were exceptional individuals who devoted their lives toserving and protecting our nation. India will never forget their martyrdom.— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2020 गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीटकरके श्रद्धांजलि दी. कहा,'मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. देश के लिए अपने जीवन काबलिदान देने वाले शहीदों और उनके परिवारों के हम हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे.'I pay homage to the martyrs of Pulwama attack.India will forever be grateful of our bravehearts and their families who madesupreme sacrifice for the sovereignty and integrity of our motherland. — AmitShah (@AmitShah) February 14, 2020 ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीटकिया. लिखा,'हम सबको एक शहीद की मौत मरने के लिए बहादुर होना चाहिए. गोलियों की आवाज़ें आज भीकानों में गूंज रही हैं. जख्मों पर दर्द हो रहा है, ऐसा जैसे कि वो अभी भी हो रहेहों. हमारे सैनिकों के बलिदान को सलाम.'Let us all be brave enough to die the death of a martyrThe sound of bullets still echoes in our ears, the wounds still hurt like theyare fresh. Salute to the supreme sacrifice of our brave hearts. Jai Hind#PulwamaAttack pic.twitter.com/592IMTNUbh — Gautam Gambhir (@GautamGambhir)February 14, 2020 महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा,'जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले मां भारतीके वीर सपूतों को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि.'जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त करने वाले माँभारती के वीर सपूतों को शत् शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।pic.twitter.com/qQiQmoYJ9o— Smriti Z Irani (@smritiirani) February 14, 2020 इसके अलावा राहुल गांधी ने भीट्वीट किया, श्रद्धांजलि दी. साथ ही सरकार से तीन सवाल भी कर डाले. लिखा- 1. हमलेसे सबसे ज्यादा किसे फायदा हुआ? 2. हमले को लेकर हुई जांच से क्या पता चला? 3.सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई?Today as we remember our 40 CRPF martyrs in the #PulwamaAttack , let us ask:1. Who benefitted the most from the attack? 2. What is the outcome of theinquiry into the attack? 3. Who in the BJP Govt has yet been held accountablefor the security lapses that allowed the attack? pic.twitter.com/KZLbdOkLK5 —Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2020 कुछ समय तक कांग्रेस में रहने वालीएक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी श्रद्धांजलि दी. लिखा,'पुलवामा हमले में शहीद होने वाले 40 जवानों के श्रद्धांजलि. उन्होंने देश के लिएएक साल पहले अपनी जान कुर्बान कर दी. आप हमारे दिलों में जिंदा हो.'Humble tribute to 40 CRPF martyrs who laid their lives for our country a yearago. You live in our hearts 🙏🏼#PulwamaAttack #Pulwamamartyrspic.twitter.com/0SSe39LEDq— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) February 14, 2020 सोशल मीडिया पर इस वक्तहर कोई पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: