The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • one soldier and militant killed in ongoing Machhil gunfight

LOC के पास माछिल मुठभेड़ में जवान शहीद, 1 आतंकी मार गिराया गया

घुसपैठ की कोशिश में थे. आर्मी से मुठभेड़ हुई. दिन भर गोली चली. एक आतंकी की लाश आर्मी को मिल गई है.

Advertisement
Img The Lallantop
कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर (प्रतीक फोटो)
pic
अविनाश जानू
15 जून 2016 (अपडेटेड: 15 जून 2016, 10:07 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ जारी है. लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास. मुठभेड़ में अभी तक 1 सैनिक और 1 आतंकवादी की मौत की खबर है. मंगलवार की सुबह आर्मी वाले गश्त पर थे. आतंकवादी कतवारा के जंगलों से भारत से घुसने की कोशिश कर रहे थे. जेत गली के पास आर्मी वाले पहुंचे थे. आर्मी वालों को आतंकियों के छिपे होने का शक था. आर्मी वाले पास पहुंचे तो आतंकियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. दिन भर की गोलीबारी चलती रही. पांच सैनिकों को चोटिल हो गए. तुरंत सबको ले जाकर आर्मी के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस गोलीबारी में सिग्नलमैन अजय चौधरी शहीद हो गए. तुरंत और सैनिक आए और मदद में शामिल में गए. पैरा-कमांडोज और 56 राजस्थान रायफल्स की एक टुकड़ी ने तलाशी अभियान शुरू किया. एक मरे हुए आतंकवादी को खोज निकाला है. आर्मी वाले अभी भी दूसरे छिपे हुए आतंकवादियों की खोज कर रही है. https://twitter.com/ANI_news/status/742944396010762241

Advertisement

Advertisement

()