अमेरिका में फिर एक भारतीय पर हमला हुआ है. भारतीय मूल के हरनिश पटेल की गुरुवार कीरात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी. द हेराल्ड कीरिपोर्ट के मुताबिक हरनिश जब अपने स्टोर को बंद कर घर लौटे, तब उनके साथ ये हादसाहुआ. वो अमेरिका के साउथ कैरोलिना में रहते थे.हरनिश पटेलपुलिस का मानना है कि गाड़ी से उतरते ही उनका सामना हत्यारे से हुआ होगा. हालांकिअभी किसी भी तरह का सबूत हाथ नहीं लगा है. एक तरफ जहां लोग इसे उग्र राष्ट्रवाद सेजोड़ रहे हैं, वहीं इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर बैरी फैल का कहना है इस मामलें में रेसिज्मजैसा कोई फैक्टर नहीं है. गोली लगने से सिर्फ 10 मिनट पहले ही वो स्टोर बंद कर अपनीसिल्वर कलर की मिनी वैन में घर के लिए रवाना हुए थे. गूगल मैप के मुताबिक हरनिश कास्टोर ‘स्पीडी मार्ट’ घर से करीब चार मील दूर है. माना जा रहा है, घर के यार्ड मेंपहुंचते ही एक अंजान शख्स सामने आया जिसने चेहरे पर नकाब डाला हुआ था. उसने गोलीमार कर हरनिश की हत्या कर दी. शेरिफ बैरी ने हरनिश के पड़ोसियों को हिदायत देते हुएकहा कि जैसे ही उन्हें घर, स्टोर या उसके रास्ते में कुछ दिखे वो तुरंत पुलिस कोइन्फॉर्म करें. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना की निंदा की है. डोनाल्डट्रंप को सत्ता में आए चार महीने भी नहीं हुए और अमेरिका में भारतीय मूल के लोगोंपर हमलों की घटनाओं में इजाफ़ा हुआ है. पिछले 10 दिनों में ऐसे तीन मामले सामने आएहैं. पहले एक इंजीनियर, फिर एक सिख और अब एक बिज़नेसमैन.‘अब की बार ट्रंप सरकार’ ये नारा बार-बार भारत में सुना गया. भारत में मौजूद ट्रंपसमर्थक क्या अब भी ट्रंप के राष्ट्रवाद के साथ खड़े होंगे?--------------------------------------------------------------------------------(आस्था आदर्श ने यह स्टोरी की है.)--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए:ट्रंप के नेशनलिज़्म ने पहली भारतीय बलि ले ली हैट्रंप-ट्रंप का टेरा लगाने वाले भारतीय, इन लड़कियों की बात तो सुनेंगे?देश से जिन्हें निकालना है उन्हें भेजना कहां है साहेब!जनता पाकिस्तान को गालियां देने में व्यस्त है, मोदी सरकार कुछ और ही कर रही है