The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • on valentine day in faridabad bajrang dal workers beats husband and wife

Valentine Day पर बजरंग दल वाले पति-पत्नी को पीट रहे थे, लोगों ने दौड़ाकर उन्हें ही पीट दिया!

घटना का वीडियो देखें

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2023, 08:40 PM IST)
faridabad bajrang dal viral video screenshot
फरीदाबाद वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के फरीदाबाद में गुंडों ने वैलेंटाइन डे पर पार्क में बैठे पति- पत्नी की पिटाई कर दी. खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बता रहे थे. हालांकि घटना के बाद पार्क में मौजूद लोगों ने बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा. घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया था. जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या मामला है?

वैलेंटाइन डे के दिन पार्कों में हुड़दंग, प्रेमी युगलों की मार-पिटाई, उनकी प्रताड़ना की खबरें आती हैं. इन घटनाओं के पीछे कुछ संगठनों के नाम भी आते हैं, जो “ये-हमारी-संस्कृति-नहीं-है” की आड़ में इन सब चीजों को अंजाम देते हैं.  

कई बार इस जद में शादीशुदा लोग भी आते हैं. फरीदाबाद वाला केस भी ऐसा ही है, जहां NIT वाले इलाके में एक पार्क है. मंगलवार 14 फरवरी, को इस पार्क में पति-पत्नी बैठे थे. तभी वहां कुछ लोग आए और उन्होंने उनकी पिटाई कर दी. पीटने वाले लोगों ने खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया. पति-पत्नी को पिटते देख पार्क में मौजूद लोग इक्ठ्ठा हो गए. फिर  भीड़ ने कथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया. जिसके बाद आरोपी अपनी जान बचाकर भागते नजर आए.

पुलिस ने घटना को लेकर क्या कहा?

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि गुस्साई भीड़ बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं को न सिर्फ लाठी-डंडों बल्कि लात घूंसों से भी पीट रही है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें घटना के बारे में वीडियो वायरल होने के बाद पता चला. उनका कहना है कि अगर कोई पार्क में बैठकर किसी भी तरह की अश्लील हरकत नहीं कर रहा है तो किसी को भी उन्हें मारने का कोई अधिकार नहीं है. और अगर उन्हें लगता है कि वो कोई गलत हरकत कर रहे हैं तो वो इस बारे में पुलिस को बता सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकता हैं. आगे अगर पुलिस को शिकायत मिलती है तो दोषियों के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई की जाएगी.  

वीडियो: ये 5 रोमैंटिक फ़िल्में, आपका वैलेंटाइन डे थोड़ा और गुलज़ार बना देंगी

Advertisement

Advertisement

()