The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • on mahasweta devi's death sushma swaraj tweeted wrong books, now tweet trending in India

'सुषमा जी, काले धन की तरह आपका ट्वीट भी खो गया है'

महाश्वेता देवी को श्रद्धांजलि देते हुए सुषमा स्वराज ट्विटर पर कर गईं महागलती.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2016, 08:50 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
लेखिका महाश्वेता देवी के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक मनाने वालों का तांता लग गया. जिनको महाश्वेता देवी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था उन्होंने गूगल करके और विकीपीडिया पर पढ़-पढ़ कर शोक मनाया. पर काश! सुषमा जी आपने भी गूगल कर लिया होता. ऐसी फजीहत से तो बच जातीं. हम बताएं तुमको मामला क्या है? जब सब लोग दुख मना रहे थे उस वक्त सुषमा जी ने भी मनाया और एक ट्वीट किया. जिसमें सुषमा स्वराज ने लिखा था.
महाश्वेता देवी का जाना साहित्य के एक युग का अंत होने जैसा है.
फिर उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा था -
उनकी दो महान किताबों प्रथम प्रतिश्रुती और बकुल कथा ने मेरी जिन्दगी पर कभी न ख़त्म होने वाला प्रभाव डाला है.
ट्वीट देखिए - sushma-mos_072816115616 जबकि ये दोनों किताबें आशापूर्णा देवी की लिखी हुई हैं. sushma troll 2 बस फिर क्या होना था ट्विटराटियों को जानते ही हो, हो गईं सुषमा ट्रोल. जब ट्रोल होना शुरू हुईं, तो हड़बड़ी में ट्वीट तो हटा लिए गए, पर आप तो जान ही रहे हैं, अब जमाना स्क्रीनशॉट का है. लोगों ने तब तक स्क्रीनशॉट ले लिए थे, तो तब स्क्रीनशॉट लगा-लगा के सुषमा को नसीहत देनी लोगों ने शुरू कर दी. sushma troll 1 लोगों ने इसे बंगाल की अनदेखी से जोड़कर देखा.  sushma troll sushma troll 2 लोगों ने मामले का पता न होने पर शांत रहने का भी सुझाव दिया. sushma troll 3 ये भी पढ़ें -

'सर जडेजा' को रिट्वीट करके मोदी के स्टार्टअप इंडिया ने बोला 'सॉरी'

Advertisement

Advertisement

()