The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • On Kishore Kumar's Birthday, British High Commissioner's Tribute Wins Internet

ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने गाया किशोर कुमार का गाना, लोगों ने लाइव कॉन्सर्ट की मांग कर दी

विलायती बाबू ने 'पल, पल, दिल के पास...' गाकर लोगों का दिल जीत लिया है!

Advertisement
pic
5 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2023, 01:56 PM IST)
On Kishore Kumar's Birthday, British High Commissioner's Tribute goes viral
किशोर कुमार को एलेक्स एलिस का ट्रिब्यूट (साभार - एलेक्स एलिस/आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

4 अगस्त. हर साल इस दिन को एक ख़ास शख्सियत के लिए याद किया जाता है. वो आदमी, जिसने एक गाने का मेल और फीमेल हिस्सा, खुद ही गा दिया. वो आदमी, जिसने दुनिया को एक नई धुन दी. वो आदमी, जिसने 10 से ज्यादा भाषाओं के लोगों को अपने गीत से मनमोहित किया. वो आदमी, जिसने एक्टिंग, निर्देशन, प्रोडक्शन, सब किया, और सब कमाल किया. वो आदमी, जिसने लगभग चार दशक तक पूरे देश और दुनिया को हंसाया, रुलाया, गुदगुदाया और जानें कितनी यादें छोड़ गया. हम बात कर रहे हैं किशोर कुमार की, जिन्हें प्यार से लोग किशोर दा कहते. 

4 अगस्त 1929 को जन्मे किशोर दा का असली नाम आभास कुमार गांगुली था. इंडस्ट्री में कई आर्टिस्ट्स और एक्टर्स की तरह, किशोर दा ने भी अपना नया नाम रख लिया था. आप सोच रहे होंगे कि हम ये सब आपको आज क्यों बता रहे हैं. वजह है एक वीडियो. इससे पहले कि आप सोचे कि किशोर दा का कोई नया वीडियो आया है, ऐसा नहीं है. उन्हें हमसे विदा लिए लगभग 36 साल हो गए हैं. तो फिर कौन सा वीडियो? वीडियो है एक विलायती बाबू का. नाम है एलेक्स एलिस. आप सोच रहे होंगे कि किशोर दा के फ़ैन्स तो पूरी दुनिया में हैं. इस आदमी में ऐसा ख़ास क्या है? बताते हैं.

किशोर दा की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फ़ैन्स ने उन्हें जमकर ट्रिब्यूट दिया. एलेक्स एलिस भी इस लिस्ट में शामिल हैं. भारत में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने किशोर दा का एक गाना गाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से शेयर किया. इस वीडियो को फ़ैन्स ने बहुत पसंद किया है. इस वीडियो में एलेक्स किशोर कुमार का एक सुपरहिट रोमांटिक गाना गा रहे हैं.

एलेक्स एलिस वीडियो में साल 1973 में आई फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का सुपरहिट गाना ‘पल पल दिल के पास…’ गा रहे हैं. 1 मिनट 30 सेकंड के इस वीडियो में एलेक्स इस गाने के बोल पढ़ने के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल करते नज़र आ रहे हैं. शुरुआत में वो गाने की धुन पर गुनगुनाते और फिर बोल से बोल मिलाने की कोशिश भी करते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में एलेक्स ने लिखा,

“उनके जन्मदिन पर, महान किशोर कुमार को मेरी ओर से ट्रिब्यूट.”

इसके बाद एलिस मुस्कुराते हुए गाने का कुछ अंश अपनी आवाज़ में गाते भी हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया. कई लोगों ने एलिस की तारीफ भी की. कुछ लोगों ने लाइव कॉन्सर्ट की मांग की, तो कुछ ने इस कोशिश की तारीफ करते हुए प्रैक्टिस करते रहने का सुझाव दिया. 

किशोर दा का आपका फेवरेट गाना कौन सा है? हमें कॉमेंट कर जरूर बताइए.

वीडियो: शिमला में किसानों ने सेब को नाले में बहाया, वायरल वीडियो में बताई वजह

Advertisement

Advertisement

()