सोशल मीडिया पर खाने-पीने-जीने वालों का कल रात बुरा हाल हो गया था. काहे किव्हाट्सऐप कुछ देर के लिए चल ही नहीं रहा था. अगर कंपनी की भाषा में कहें तोobsolete हो गया था. खासकर Xiaomi फोन वालों का. अगर आपको याद हो, नहीं भी हो तोजान लीजिए कि साल 2014 में फेसबुक वाले जकरबर्ग ने व्हाट्सऐप को खरीद लिया था. मतलबएक आदमी एक ही समय पर फेसबुक और व्हाट्सऐप दोनों चला रहा है. 13 जनवरी को जब लोगोंने व्हाट्सऐप खोला तो वो हैंग होने जैसा माहौल बना रहा था. मतलब ना खुल रहा था, नाचल रहा था. ऊपर से अपडेट करने को बोल रहा था. जब अपडेट करने पहुंचे तो कुछ नहींमिला. सब समस्या का समाधान ऐप को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करने वाला भीजुगाड़ भिड़ाया गया. लेकिन कोई फर्क नहीं. बाद में पता चला कि ये कोई 'बग' था जिसकीवजह से इंडिया में कुछ लोगों के फोन पर व्हाट्सऐप नहीं चल रहा था. सॉफ्टवेयर याकंप्यूटर प्रोग्राम में किसी तरह की कमी, फॉल्ट या एरर जिससे सिस्टम के सही तरीकेसे काम नहीं कर पाता, उसे 'बग' कहा जाता है. इस समस्या के बारे में Xiaomi का फोनइस्तेमाल करने वालों ने सबसे ज़्यादा रिपोर्ट किया. कंपनी वालों ने बताया कि येसमस्या उनके हाथ से भी बाहर थी. लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है. उसके बाद सेफिज़ां में अमन-चैन का माहौल है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: सट्टा बाजार में शिल्पा शिंदे पर इतने पैसे लगे हैं कि जीरो गिननामुश्किल है अब Netflix पर अंग्रेजी में गरियाते नज़र आएंगे नवाज़ 'करण अर्जुन' के 5मजेदार किस्से जो आप नहीं जानते होंगे दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट मेंमोदी जी ने ट्रम्प से लेकर पुतिन तक को पीछे छोड़ दिया है--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: बच्चे का 22 लीटर खून पी गया ये कीड़ा