The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • On Day Of William-Kate's Kaziranga visit, Rhino dies in Assam's Kaziranga park

दिन में केट-विलियम खेले, रात में मार दिया गया गैंडा

गैंडा वही नहीं था, लेकिन जंगल वही था, मौके पर मिले 88 कारतूस, AK-47 के.

Advertisement
Img The Lallantop
Source - Facebook
pic
लल्लनटॉप
15 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016, 09:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जिस वक्त आपकी टाइमलाइन पर केट-विलियम की गैंडे के साथ खेलते, उन्हें खिलाते—पिलाते की क्यूट-क्यूट सी फोटो आ रही थी. Awww- Hawww टाइप रिएक्शन आ रहे थे. उसी वक्त, उसी कांजीरंगा नेशनल पार्क में एक गैंडे की जान जा रही थी. तस्करों ने एक गैंडे को मार डाला. मारकर उसकी सींग निकालकर फरार हो गए. और उन्हें बचाने के लिए लगाए गए गार्ड्स, शाही जोड़े से मिलने की एक्साइटमेंट में खोए रहे. बुधवार को प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी के मजे लिए थे. वे काजीरंगा के गैंडे देख रहे थे और दुनिया उनके इस ‘देखने’ को देख रही थी. उन्होंने जंगल में जी भर के समय बिताया. करीब 20 किलोमीटर तक जंगल में जीप से घूमते रहे. रुके भी वहीं थे रिवरसाइड लॉज में. वहीं रात करीब 11 बजे तस्करों ने एक गैंडे को AK-47 से मार दिया. केट और विलियम इस जगह से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर थे. ये शिकार बूरा पहाड़ फॉरेस्ट रेंज में हुआ था. विडंबना देखिए कि जो उन्हें घुमा रहे थे, वो उन्हें किस्से सुना रहे थे, कि कैसे यहां के गार्ड जानवरों की सेफ्टी के लिए लगे रहते हैं. घटना की जगह के आसपास AK-47 के 88 कारतूस मिले हैं. इस साल अब तक काजीरंगा में सात गैंडे मारे जा चुके हैं. काजीरंगा नेशनल पार्क में दो हजार गैंडे हैं, ये रेयर किस्म के हैं. अपने यहां के बाजार में चोरी-छुपे इनकी एक सींग 5 लाख में बिकती है. यहां से इन्हें स्मगल कर अगर चाइना या वियतनाम भेज दिया जाए तो इसी की कीमत चार गुना बढ़ जाती है. उसी सींग के लालच में एक और गैंडे ने जान गंवा दी.

ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के लिए आकांक्षा ने लिखी है, आकांक्षा टीम दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप करती हैं.

Advertisement

Advertisement

()