अमेरिका जाओ तो सबसे पहला बवाल यही है कि एक बार में चेकिंग कर नहीं पाते हैं. एकबार छोटा अफसर चेक कर लिया तो दूसरी बार चेकिंग बड़ा अफसर करेगा. और एक तो पता नहींकितने ढीले हैं कि जरा सी चेकिंग में दो-दो घंटे लगा देते हैं. अगर आप नाम से'मुसलमान' लगते हों तो अमेरिका की सांस पहले ही फूलने लगती है. शाहरुख को एक सेज्यादा बार रोका गया है. न्यूयॉर्क में भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजेअब्दुल कलाम के जूते और जैकेट उतरवा लिए थे. अब नया मामला है उमर अब्दुल्ला का.उन्हें भी रविवार को अमेरिका में एअरपोर्ट पर रोक लिया गया. थोड़ी बहुत देर नहीं,दो घंटे तक उन्हें वहां रोका रखा गया. उमर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राममें बोलने गए हैं. उमर ने ट्वीट करके विरोध जताया. उन्होंने लिखा,'अमेरिका में उतरते ही अचानक से दोबारा जांच की गई. तीन यात्राओं में ये तीसरी बारथा. अचानक होने वाली ये चीजें अब थकाने वाली होती जा रही हैं.'--------------------------------------------------------------------------------उमर ने इस पर हल्के-फुल्के गुस्से के साथ मजाकिया अंदाज में तीन ट्वीट किए.उन्होंने उसमें शिकायत की थी कि वह जब भी अमेरिका जाते हैं, उनके साथ हर बार ही ऐसाहोता है. उन्होंने यह भी कहा कि अचानक होने वाली ये जांच अब थकाने वाली होती जा रहीहै. उमर का दूसरा ट्वीट था,'न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में बोलने आया हूं पर अब मेरी इच्छा यही हैकि काश मैं घर पर ही रहा होता. दो घंटे पूरी तरह से बर्बाद हो गए.' --------------------------------------------------------------------------------और असली बात तो ये थी:'मैंने अभी दो घंटे होल्डिंग एरिया में बिताए हैं और ऐसा हर बार होता है. शाहरुख कीतरह मैं टाइम पास करने के लिए पोकेमॉन भी नहीं पकड़ता.'----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -जॉन कैरी की जाम में फंसी जान, खुसी भएन सारुक्खान!'पाकिस्तान से जंग की बात छिड़ते ही आप मुस्लिमों को क्यों घूरने लगते हैं?'अलगाववादियों की चौखट से बैरंग लौटे 'पीस मिशन' पर गए नेताजीमहान अब्दुल्ला परिवार की बहू को दरवाजा काटकर बेदखल किया गयामकबूल भट: कश्मीर में आतंक का पहला पोस्टर बॉय