The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Oman coast 13 Indians among 16 crew member missing after oil tanker capsizes

Oman Oil Tanker Capsize: ओमान के तट पर पलटा तेल टैंकर, 13 भारतीयों समेत 16 लोग लापता

बताया जा रहा कि तेल टैंकर यमन के अदन बंदरगाह की तरफ़ जा रहा था और ओमान के दुकम के पास पलट गया.

Advertisement
oil tanker carrying 16 crew members has capsized off the coast of Oman
जहाज में 3 श्रीलंकाई नागरिक भी थे, जो लापता हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर - इंडिया टुडे)
pic
हरीश
17 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 08:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ओमान के तट पर एक तेल टैंकर पलटने से उसमें सवार सभी 16 क्रू मेंबर लापता हो गए हैं (Oman oil Tanker Capsized) . इनमें 13 मेंबर भारतीय बताए जा रहे हैं. जहाज पर अफ़्रीकी देश कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था, जो ओमानी बंदरगाह दुकम के पास रास मदरका से लगभग 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने 16 जुलाई को इसकी जानकारी दी. केंद्र ने बताया है कि क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है.

15 जुलाई को तेल टैंकर के सिर्फ़ पलटने की ख़बर आई थी. इसके बाद 16 जुलाई को ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने इसे लेकर विस्तृत जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक़, कोमोरोस के झंडे वाले इस तेल टैंकर का नाम प्रेस्टीन फाल्कन है. 16 क्रू मेंबर्स में 13 भारतीयों के अलावा 3 श्रीलंकाई नागरिक थे. केंद्र ने बताया कि जहाज डूबा हुआ और उल्टा था.

Image embed

हालांकि रॉयटर्स की ख़बर के मुताबिक़, अभी तक इसके बारे में नहीं बताया गया है कि तेल या इससे जुड़े दूसरे प्रोडक्ट समु्द्र में लीक हो रहे थे या पलटने के बाद जहाज स्थिर हो गया था. LSEG के शिपिंग डेटा के मुताबिक़, तेल टैंकर यमन के अदन बंदरगाह की तरफ़ जा रहा था और ओमान के दुकम के पास पलट गया. दुकम एक औद्योगिक बंदरगाह है और ओमान के दक्षिण पश्चिम तट पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें - ईद की छुट्टी पर घर आया सेना का जवान लापता, कार पर मिले खून के निशान

दुकम बंदरगाह ओमान की तेल और गैस खनन परियोजनाओं के एक प्रमुख केंद्र है. वहीं, जहाज के बारे में बताया गया कि उसे 2007 में बनाया गया था औऱ ये एक 117 मीटर लंबा टैंकर है. ऐसे छोटे टैंकरों का इस्तेमाल आमतौर पर छोटी तटीय यात्रओं के लिए किया जाता है. दुकम बंदरगाह शहर के विशाल औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा है, जो ओमान की सबसे बड़ी एकल आर्थिक परियोजना (single economic project) है.

वीडियो: भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड! हाईवे से गुजर रही दो बसें नदी में बह गईं, 63 यात्री लापता

Advertisement

Advertisement

()