The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Olympic silver winner from Russia among 3 held in Goa drug bust by NCB

ओलंपिक में मेडल जीता था, अब गोवा में ड्रग बेचती पकड़ी गई

एक भारतीय भी शामिल था.

Advertisement
Russian Olympic Silver Medalist Svetlana Varganova Arrested on Drug Charges in India
NCB ने इस ड्रग कार्टेल को कैसे पकड़ा? (ट्विटर/आजतक फोटो)
pic
पुनीत त्रिपाठी
30 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023, 03:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दो हफ्ते से चल रहे एक ऑपरेशन के बाद गोवा में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीन लोगों में दो लोग रूस के हैं. तीसरा भारतीय है. इन तीनों को ड्रग कार्टेल चलाने के लिए पकड़ा गया है. जिन्हें नहीं पता उनके लिए बता दें, ड्रग कार्टेल का मतलब एक ऐसा गिरोह, जो ड्रग्स बेचता और उसकी तश्करी करता हो. पकड़े गए दो रूसी लोगों में से एक ओलंपिक्स में मेडल जीत चुकी है जबकि दूसरा रूस में पुलिस ऑफिसर था.

कैसे पकड़ा गया कार्टेल?

आजतक से जुड़े दिव्येश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक NCB को सूचना मिली थी कि गोवा के अरम्बोल और आसपास के इलाकों में रूसी ड्रग कार्टेल चलाया जा रहा था. NCB ने कार्रवाई शुरू कर दी. छानबीन के बाद पता चला कि एस. वार्गावोना नाम की एक रूसी महिला, जो ओलंपिक में तैराकी में सिल्वर मेडल जीत चुकी है, वो इस कार्टेल से जुड़ी हुई है. ये भी पता चला कि वो सिर्फ विदेशी लोगों को ड्रग्स बेचती है. उसको ट्रैक किया गया और 13 अप्रैल को वार्गानोवा को अरम्बोल में पकड़ लिया गया. उससे 2.5 ग्राम चरस, 2 ग्राम मेथमफेटामाइन और 0.3 ग्राम एक्सटसी ड्रग, जिसे एमडीएमए के नाम से भी जाना जाता है, बरामद हुआ. वार्गानोवा ने 1980 ओलंपिक्स में स्वीमिंग में ब्रेस्टस्ट्रोक कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था. NCB ने बताया कि वार्गानोवा पिछले कई साल से भारत में रह रही थी.  

रिपोर्ट के मुताबिक तहकीकात के दौरान एक लोकल आदमी, आकाश के भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई. NCB को पता चला कि आकाश एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था और किसी रूसी के निर्देशों पर काम कर रहा था. 28 अप्रैल को आकाश को भी पकड़ लिया गया. आकाश से 9 LSD ब्लॉट, 30 ग्राम हशीश, 1 एमडीएमए टैबलेट और 28 हजार रुपये बरामत हुए. आकाश से पुछताछ में कार्टेल के बारे में और जानकारी मिली. इसके मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. मंड्रेम में सर्विलांस शुरू कर दिया. 28 अप्रैल को ही आंद्र नाम का एक रूसी आदमी भी पकड़ा गया. आंद्र से LSD के 20 ब्लॉट्स बरामत हुए.

आंद्रे से पुछताछ में उसके पते की जानकारी मिली. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां LSD के 59 ब्लॉट्स, 8.8 ग्राम कोकेन, 16.49 ग्राम हशीश तेल, 210 ग्राम चरस, 410 ग्राम हशीश का केक, 1.44 किलो गांजा, कई लैपटॉप्स, मोबाइल फोन्स मिले. साथ ही भारतीय मुद्रा में 4 लाख 60 हजार रुपये, 1829 यूएस डॉलर और 1720 थाई बात (थाईलैंड की करेंसी) भी मिले. वहां से नकली दस्तावेज और आईडी भी बरामद हुए. पुछताछ में पता चला कि आंद्रे अपने घर पर गांजा उगा रहा था. उसके घर से गांजे के तीन पौधे भी बरामद हुए. इन सभी चीज़ों को NCB ने कार्रवाई के लिए ज़ब्त कर लिया.

दिव्येश की जानकारी की मुताबिक ये कार्टेल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा था. ये कार्टेल अवैध तरीके से ड्रग्स की तश्करी भी रहा था. 

वीडियो: अतीक अशरफ मर्डर पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ? यूपी सरकार से क्या-क्या सवाल पूछे गए?

Advertisement

Advertisement

()