हरियाणा का सोनीपत और सोनीपत का मुर्थल. दिन शनिवार. पहलवान योगेश्वर दत्त भयंकरबिजी. अरे भैया अपनी सगाई में भी आदमी बिजी नहीं रहेगा तो कब रहेगा. 20 टंटे रहतेहैं. तो योगेश्वर ने एक रुपया शगुन लिया और सगाई हो गई. शादी 16 जनवरी को है. लड़कीकौन है? खरखौदा में गांव है हुमायूंपुर. वहीं से जयभगवान शर्मा की दुलारी शीतल सेहो रही है शादी. भगवान आढ़तिये हैं और कांग्रेस के नेता भी. पहलवान योगेश्वर 34 सालके हो गए हैं. और वो योगेश्वर हैं 'सुलतान' नहीं कि 50 साल का होने के बाद भी अपनीशादी को राष्ट्रीय सवाल बनाए रहें. योगेश्वर ने कहा कि "मैंने दहेज जुटाते परिवारोंको बड़ा संघर्ष करते देखा है. मैंने इसीलिए बचपन से तय कर लिया था कि एक तो पहलवानीपर फोकस करूंगा. और शादी बिना दहेज के करूंगा. अपने लाभदायक बापू राममेहर दत्त औरगुरू मास्टर सतबीर से वादा किया था कि आप जीते जी मुझे ये दोनों वादे पूरे करतेदेखोगे. पहलवानी तो जीत ली, अब शादी का नंबर है." योगेश्वर की अम्मा सुशीला देवीखुशी में ठनकी फिर रही हैं. भैये बहुरिया आ रही है घर में. ऐसे मौकों पर सास कारौला लोकल विधायक से कम नहीं होता. बच्चे की खुशी में अम्मा की खुशी होती है. मौकेपर योगेश्वर की बलैयां लेने और बधाइयां देने के लिए प्रदेश के खेलमंत्री अनिल विज,कैबिनेट मंत्री कविता जैन, पहलवान सुशील कुमार, पहलवान बजरंग, नरसिंह यादव औरइंटरनेशनल कोच अनूप दहिया जमे थे. शादी में आपका न्योता हो तो जाओ नहीं तो हमारीतरह यहीं से वर्चुअल बधाई प्रेषित करो वर वधू को.