फुटबॉल का गेम. दो टीमें. चौकन्नी. दो गोलकीपर. मुस्तैद. बाकी के 20 खिलाड़ी एक गेंदके पीछे दौड़ते हैं. कब्जे के लिए. गेंद को कब्जे में लेकर गोलपोस्ट से मुलाकातकराने की भाग-दौड़. एक खेल जो पूरे समय आपका समर्पण मांगता है. रविवार का दिन. पहलीजनवरी. साल की शुरुआत. आर्सेनल की टीम क्रिस्टल पैलेस के साथ मैदान में खेलने उतरी.गेंद मैदान में भटक रही थी. 17वें मिनट में कुछ ऐसा हुआ कि 2017 की पहली दोपहरखुशगवार हो गई. एकदम लल्लनटॉप आगाज. गिराड पूरी रफ्तार में दौड़ रहे थे. हवा में पासदिया गया. लेकिन गेंद पीछे छूट गई थी. गिराड ने अपना दायां घुटना मोड़ा. और बाएंपांव से गेंद को लगभग स्कूप कर दिया. गेंद सीधे गोलपोस्ट में समा गई. देखने वालेहैरान. ओलिवियर गिराड के पांव से निकला ये गोल ऐतिहासिक बन गया. ‘स्कोर्पियन किक’के नाम से मशहूर हो चुका है. साल के शुरू में ही मारा गया ये गोल ‘साल कासर्वश्रेष्ठ गोल’ कहा जाने लगा है. आर्सेनल ने इस मैच को 2-0 से जीत लिया. कहते हैंकि शुरुआत जैसी होती है, पूरा साल वैसा ही गुजरता है. उम्मीद करें कि फुटबॉल केमैदान पर और भी अनोखे दृश्य देखने को मिलते रहेंगे. वीडियो वायरल हो रहा है. आप भीदेखें: https://www.youtube.com/watch?v=0fscNmSJzOg--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे अभिषेक ने की है.