The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • old woman walking stick save seven member of a family travelling in indore-patna express

एक मां की छड़ी ने परिवार के लोगों की जान बचा ली

परिवार बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. S1 बोगी में सवार थे.

Advertisement
Img The Lallantop
इंदौर-पटना एक्सप्रेस
pic
जागृतिक जग्गू
22 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2016, 05:23 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मनोज चौरसिया बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. पूरे परिवार के साथ इंदौर गए हुए थे. मां, जानशीं और बाल-गोपाल सब थे उनके साथ. शनिवार को उधर से लौट रहे थे. इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से. वही ट्रेन जिसका ऐक्सिडेंट कानपुर के पास पोखरायां में संडे को सुबह 3 बजे हुआ था.
Embed
मनोज का पूरा परिवार सेफ है. मनोज की मां छड़ी के सहारे चलती हैं. मनोज कहते हैं, 'मां की छड़ी ने हम सब की जान बचा ली.' मनोज की मां अबी भी सदमे में हैं. और कुछ बोल नहीं पा रही हैं. कानपुर से लोगों के लिए चलाई गई एक स्पेशल ट्रेन से पूरी फैमिली सोमवार को सुबह करीब 4 बजे पटना जंक्शन पहुंची. उधर पटना जंक्शन पर खुद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट संजय कुमार अग्रवाल टिके हुए थे. और हादसे में पीड़ित लोगों को दिए जाने वाले राहत कार्य की निगेहबानी कर रहे थे. वहां स्टेशन पर डॉक्टर्स की एक टीम को तैनात किया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है. और जिनकी हालत बहुत खराब है उन्हें अस्पताल रवाना किया जा रहा है.
ये भा पढ़िये..

'अगर मैं सीट नहीं बदलता तो आज जिंदा नहीं बचता'

कानपुर ट्रेन हादसे के शिकार इन तीन बच्चों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं

इस आदमी की सुन ली जाती तो टल सकता था कानपुर ट्रेन हादसा

ट्रेन हादसा: 10 दिन बाद शादी है, हाथ टूट चुका है, पापा नहीं मिल रहे हैं

खौफनाक रेल हादसा : न जाने कितने मरे और एक बच्ची के तो दो टुकड़े हो गए

महज 10 मिनट में दो ट्रेनों का हो गया था ये हाल

ट्रेन हादसा: गहरी नींद में थे सब, एक झटका लगा और इधर-उधर गिर पड़े और…

ट्रेन हादसा: वो बच्ची मेरे सामने खेल रही थी, फिर उसके दो टुकड़े हो गए

 

Advertisement

Advertisement

()