The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • old man stunt with bicycle video viral

बूढ़े आदमी ने भरी सड़क पर हाथ छोड़कर साइकिल चलाई, लोग बोले- 'देसी घी का कमाल है'

'अभी तो मैं जवान हूं'

Advertisement
Old Man Cycle Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 11:16 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पूरा इंटरनेट अजब-गजब वीडियोज (Social Media Viral And Funny Videos) से पटा पड़ा रहता है. आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है और सोशल मीडिया से होता हुआ लोगों के वॉट्सऐप तक पहुंच जाता है. इसी लिस्ट में एक बुजुर्ग का वीडियो (Old Man Riding A Bicycle Viral Video) भी शामिल हो गया है. सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो काफी देखा जा रहा है. 

इसे लेकर लोग अलग-अलग बात कह रहे हैं. कोई इसे बुजुर्ग की जिंदादिली से जोड़ रहे हैं तो कोई इसे नादानी कह रहा है. अब इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है? वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स साइकिल पर स्टंट करता नजर आ रहा है. कभी वो साइकिल को लहराते हुए चलाता है तो कभी हाथ छोड़कर साइकिल चला रहा है. सड़क पर चल रही गाड़ियों की नंबर प्लेट के मुताबिक, वीडियो महाराष्ट्र के किसी इलाके का है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए…

Image embed

बुजुर्ग का ये वीडियो काफी देखा जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग कैप्शन दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि जिंदगी को ऐसे ही बेफिक्री के साथ जिया जाना चाहिए. किसी ने कहा कि जीना इसी का नाम है. एक शख्स ने लिखा कि ये नादानी के अलावा और कुछ नहीं है. ‘ एक और ने लिखा कि उम्र महज एक संख्या होती है.’

Image embed
Image embed

किसी ने कहा जिंदगी जिओ तो इसी अंदाज में जिओ कि लोग आपको एक नज़ीर बना लें. वहीं कुछ ने बुजुर्ग की इस हरकत को नादानी से जोड़ दिया. एक यूजर ने कहा कि ये देसी घी का कमाल है. लोग तो इस वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे भी जितने हैंडल, उतने ट्वीट. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- आर्मी को शादी का कार्ड दिया, सेना ने दिया जवाब!

Advertisement

Advertisement

()