The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Old man saved lives during an motor accident on Azerbaijan highway, video went viral

जलती हुई कार से आदमी को निकालने वाले अंकल की तारीफ़, सारा इंटरनेट कर रहा है

इस वायरल वीडियो में देखिए इन बुज़ुर्ग शख्स का हौसला और सूझबूझ.

Advertisement
pic
12 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 12 जुलाई 2017, 12:02 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अक्सर फिल्मों में देखा होगा आपने. कोई कार पलट गई है, डूब रही है, जल रही है या ऐसा ही कुछ. उसके दरवाज़े भी लॉक हो चुके हैं. अंदर के बाशिंदे फंसे पड़े हैं और मौत उनसे चंद लम्हों के फासले पर है. ऐसे में कोई आदमी आता है और बला की बहादुरी दिखाते हुए उन्हें सही सलामत निकालता है. लेकिन वो फिल्म होती है. सीन दर्जनों बार रिटेक करके शूट होता है और हीरो को पता होता है उसे क्या करना है. असल ज़िंदगी में ऐसा कुछ हो जाए, तो आसपास के लोगों को सूझे तक नहीं कि क्या करना चाहिए. लेकिन ये अंकल और इनके साथ के एक-दो लोगों ने जो बला की फुर्ती और कॉमन सेंस दिखाया, उसका सारा इंटरनेट कायल हो गया है. भरपूर तारीफें हो रही है इनकी.

घटना

ये वीडियो अज़रबैजान के बाकू शहर का है. यहां पर हाईवे पर एक एक्सीडेंट हो गया. एक ‘लाडा’ कार को पीछे से ‘वोल्गा’ कार ने टक्कर मार दी. टक्कर से अगली कार की सेंट्रल लॉकिंग जाम हो गई. अंदर के लोग अंदर ही फंसे रह गए. ये वीडियो घटना के तुरंत बाद का है. जैसे ही एक्सीडेंट हुआ, कुछ लोग पैसेंजर्स को बचाने पहुंचते हैं. एक हट्टा-कट्टा आदमी कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश करता है. तभी कार के पीछे की तरफ ज़बरदस्त विस्फोट होता है. आग का एक गोला सा लपकता है. सब भाग जाते हैं. a1 लेकिन एक अंकल फिर कार के पास लौटते हैं. कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश करते हैं. नाकामयाब रहने पर शीशे पर फुल फ़िल्मी स्टाइल में ज़ोरदार किक मारते हैं. एक ही किक में शीशा चकनाचूर हो जाता है. वो ड्राईवर को खिड़की से बाहर खींचने लगते हैं. उनकी हिम्मत देख कर और लोग भी करीब आते हैं और उनका हाथ बंटाते हैं. एक आदमी उनके साथ मिलके ड्राईवर को बाहर खींचता है. दूसरा पैसेंजर सीट को पत्थर मार-मार कर तोड़ता है. वहां फंसे आदमी को बाहर निकालता है.
जैसे ही अगली कार का ड्राईवर सही-सलामत बाहर आ जाता है, अंकल पिछली कार की तरफ लपकते हैं. उस कार के बेहोश ड्राईवर को निकालकर कार से दूर ले जाते हैं.
ये वीडियो वायरल होते ही इन बुज़ुर्गवार की पूरे इंटरनेट पर भरपूर तारीफ़ हो रही है. लोग इनकी तुरंत एक्ट करने की समझदारी के कायल हो गए हैं. और हिम्मत को भी सलाम कर रहे हैं. एक नौजवान तक जिस सिचुएशन में घबरा जाए, वहां इन्होने ना सिर्फ अपना दिमाग कूल रखा बल्कि तेज़ी से फैसले लिए. एक सलाम तो इनको बनता है. देखिए इस घटना का पूरा वीडियो:

ये भी पढ़ें:

‘अकेली खड़ी हूं तो ज़बरदस्ती फोटो खींच लोगे मेरी? मैं क्या इंडिया गेट हूं?’

देखिए ‘देशद्रोही’ मुसलमानों का एक और कारनामा

पाकिस्तानी आंटी ठीक कहती हैं, ये सारे मिल के हमको पागल बना रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()