दो तस्वीरें देख अंदाजा लगा लीजिए कि पुरानी कुकबुरा गेंद कितनी घातक होती है
हैरिस के सिर पर लगी, फिंच की उंगली टूटी
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मैच का तीसरा दिन है और एक तो पर्थ की पिच अजीबोगरीब बिहेव कर रही है और दूसरा पुरानी पड़ चुकी कुकबुरा गेंद घातक साबित हो रही है. हालांकि इंडिया तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी को विकटों में तब्दील नहीं कर पाई है, मगर यहां दो मौके ऐसे आए जब बल्लेबाजों को चोट लग गई.
#1. बुमराह की एक एक गेंद आग उगल रही थी. पारी का 8वां ओवर और आखिर गेंद को अजीबोगरीब उछाल मिला. मारकस हैरिस इसे पढ़ नहीं पाए और इस कन्फ्यूजन में कि गेंद को छोड़ें या खेलें, हैरिस ने गेंद के आगे अपना सिर कर दिया. 144 kph की रफ्तार वाली ये गेंद सीधे हैलमेट पर लगी और मारकस हैरिस जमीन पर लेट गए. गेंद इतनी जोर से टकराई थी कि उन्हें हैलमेट खोलकर चेंज करना पड़ा. ये देख विराट कोहली समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी भी चौंक गए कि यहां बल्लेबाज की हल्की सी चूक भी जानलेवा हो सकती थी.हैरिस ने हैलमेट बदला और फिर से बैटिंग करने लगे.
#2. पारी का 13वां ओवर था. गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में. सामने एरॉन फिंच. वो फिंच जो 25 रन बनाकर खेल रहे थे. शमी की गेंद को अचानक उछाल मिला और फिंच गेंद को जज नहीं कर पाए. वो सीधे उनके बाएं हाथ की उंगली पर लगी. जब ग्लव उतारा तो पता चला कि इंडेक्स फिंगर पर चोट लग गई है. जैसा कि तस्वीर में दिख रहा है, फिंच की उंगली में चोट का निशान है. इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और फिंच को रिटायर्ड हर्ट घोषित कर वापस ले जाया गया. टी ब्रेक हो गया और तब तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/0 था.WATCH: Australian opener Marcus Harris is felled by a brutal Bumrah bouncer.
📺 Watch LIVE on Fox Cricket & 📰 join our match centre: https://t.co/fLeuCrQjUF #AusvInd pic.twitter.com/GuVUMXu8Wu — Fox Cricket (@FoxCricket) December 16, 2018
WATCH: Aaron Finch is struck on the finger and is forced to retire hurt. 📺 Watch LIVE on Fox Cricket & 📰 join our match centre: https://t.co/fLeuCrQjUF #AusvInd pic.twitter.com/wDAkeSxlIJ — Fox Cricket (@FoxCricket) December 16, 2018

