The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • OLA cab CEO bhavish aggarwal's grandmother, aunt brutally murderd

OLA कैब्स के CEO की दादी और चाची का बेरहमी से मर्डर

पुलिस के हाथ अब तक कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है.

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2016, 04:20 AM IST)
Img The Lallantop
img - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
OLA कैब्स के CEO भाविश अगरवाल की दादी और चाची 29 जनवरी का किसी ने बेरहमी से मर्डर कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्डर लगभग 1:30 बजे हुआ. भाविश की 84 साल की दादी पुष्पति और 57 साल की चाची डॉक्टर सरिता अगरवाल 29 जनवरी को अपने घर, यानी लुधियाना की शेर-ए-पंजाब कॉलोनी में मरी पाई गईं. दोनों के शरीर पर बेरहमी सी पीटे जाने के निशान थे. ये निशान इनके सर, गर्दन, हाथ और पांवों पर मिले हैं. पुलिस को लाशों के पास से दो किचन वाले चाकू मिले हैं, जिसमें से एक टूटा हुआ था. ऑटॉप्सी से पता चला है कि एक हथौड़े का भी इस्तेमाल हुआ है, जो घर से बरामद नहीं हुआ है. पुलिस के पास सुराग के नाम पर सिर्फ घर की मेड के फोन से पुलिस को की गई एक फोन कॉल थी, जिसे पुलिस ने सीरियसली नहीं लिया. ये कॉल 12:43 यानी मर्डर के 40 मिनट पहले पुलिस कंट्रोल रूम को की गई थी. कॉल ब्लैंक थी. लेकिन पुलिस ने कॉल की लोकेशन को ट्रेस करने की जहमत नहीं उठाई. न ही मेड पूजा से कोई पूछताछ की. पुलिस ने पूजा को मर्डर के 2 दिन बाद पकड़ा. और कुछ घंटों में जाने दिया. इधर भाविश के घर वाले पुलिस की लापरवाही से नाराज हैं. और उधर पूजा के घरवालों और साथियों ने पुलिस के ऊपर पूजा को पूछताछ के दौरान पीटने का इल्जाम लगाया है.

Advertisement

Advertisement

()