पांडे मतलब पांडा का बहुवचन. कुंगफू के मशहूर योद्धा पो पांडा. अब भी नहीं समझे तोभैया आप बड़े हो गए हो. और यहां बात हो रही है एनिमेशन पिच्चर कुंगफू पांडा की. बातये है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म का तीसरा ट्रेलर भी आ गया है. इस वाली में ढेरसारे पांडा हैं इसलिए पांडे. जिन बच्चे बूढ़ों ने पहली और दूसरी देखी है वो इसेछोड़ेंगे नहीं. काहे कि इसके फैन उम्र की सीमा और जन्म के बंधन से आजाद हैं. उसकीवजह है. कुंगफू पांडा की फिल्में हमको कुछ सिखाती हैं. हमारी खोपड़ी में धंसेखांचों को तोड़ती हैं. मसलन, हमसे कोई कछुए की बात करे तो क्या आता है दिमाग में?सबसे पहले? कछुआ खरगोश की कहानी. या कछुए की लंबी उम्र. कुल मिलाकर उसकी मिसाल अपनलोग ने सुरक्षित कर रखी है हद से ज्यादा स्लो चीजों के लिए. लेकिन यही कछुआ दुनियाकी सबसे खतरनाक फाइट कुंगफू का महागुरू बने तो. एक ही दांव में दुश्मन की चिर्रबत्ती कर दे तो. और एक थुलथुल पांडा जिससे हमको ये उम्मीद नहीं रहती कि वह अपनेपैरों पर दूर तक चल लेगा. वो दुनिया बचाने के लिए अपनी भयानक डाइट को कंट्रोल करे.जानलेवा एडवेंचर से भरी ट्रेनिंग ले. फिर बन जाए चीन का ड्रैगन योद्धा. यही सब अपनीजमी हुई समझ को खुरचता है और क्या. तो इसके तीन ट्रेलर आ चुके हैं अब तक. पिच्चर2016 में आएगी. तीनों ट्रेलर देखो और उनमें जो चीजें पकड़ में आ रही हैं वो पकड़ो.पहला है येhttps://www.youtube.com/watch?v=10r9ozshGVE इसमें दिखता है एक और पांडा. अपने पोसे ड्योढ़े साइज का. वो अपना बच्चा खोजने आया है. अब आगे बढ़ो और दूसरा देखोhttps://www.youtube.com/watch?v=fGPPfZIvtCw इसमें एक कनफ्यूजन क्लियर है. पोइन्हीं मोटू मास्टर के जिगरछल्ले हैं. वो पहुंचेंगे पो को लेकर पांडाओं की नगरीमें. और ये तीसरा https://www.youtube.com/watch?v=yqN7nHM1YTA इसमें मिल गया हैड्रैगन योद्धा और पांडाओं का साझा दुश्मन. और पो बन गए हैं कुंगफू कोच. पूरे गांवको सिखाएंगे. इत्ता सब कुछ आ गया है बस अब फिल्म भी आ जाए.