ओडिशा: 14 साल के ईसाई बच्चे को पत्थर से कुचलकर मार डाला, शव के टुकड़े किए
पुलिस ने कहा, जादू-टोने के शक में हुई हत्या.
Advertisement

ओडिशा में ईसाई धर्म के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. (Photo: India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ओडिशा का मलकानगिरि जिला. यहां पर कुछ लोगों ने 14 साल के एक बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, फिर शव के कई टुकड़े कर दिए. बच्चा ईसाई समुदाय से है. बच्चे के पिता ने मामले में एफआईआर कराई है. इसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि हत्या धार्मिक वजहों से की गई.
मामला क्या है
'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, घटना मलकानगिरि जिले के केंदुंगुड़ा गांव की है. 5 जून को बच्चे के परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. इसमें कहा कि उन्होंने तीन साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था. इसके बाद से कुछ गांव वाले लगातार परेशान कर रहे थे. 4 जून को रात 11 बजे गांव के कुछ लोग आए. वे उनके बेटे राकेश (बदला हुआ नाम) और उसके दो साथियों को जंगल में ले गए. कहा कि एक मीटिंग में शामिल होना है. इसके बाद से राकेश गायब है.
शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की. एसपी ऋषिकेश खिल्लर ने बताया कि पुलिस ने जंगल में जांच की. वहां कुछ निशान मिले. इनके जरिए शव का पता चला. शव को हत्या के बाद जमीन में दबा दिया गया था. शिकायत के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध कबूल लिया. और आरोपियों की तलाश जारी है.
दो बच्चे बच निकले
पुलिस ने बताया कि जंगल में ले जाने के बाद आरोपियों ने बच्चे और उसके साथियों पर हमला किया. बाकी दो तो भागने में कामयाब रहे. लेकिन राकेश वहीं गिर गया. ऐसे में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव के टुकड़े कर वहीं दबा दिया और फरार हो गए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन महीने में केंदुगुड़ा गांव में 17 ग्रामीणों की मौत हुई है. ये सभी अज्ञात बीमारी से मरे हैं. ऐसे में लोगों को जादू-टोने का शक है. यह हत्या इसी तरह के शक में हुई.
ईसाइयों पर बढ़े हमले!
वहीं ईसाई संस्थाओं ने धर्म के आधार निशाना बनाए जाने के आरोप लगाए है. उनका कहना है कि हाल के सालों में ओडिशा में ईसाई लोगों पर हमले बढ़े हैं. फादर दिव्य ने 'इंडिया टुडे' से कहा कि साल 2019 में ईसाई उत्पीड़न के 22 मामले आए थे. इनमें हत्या भी शामिल थी. वहीं साल 2020 में अभी तक आठ मामले आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि मलकानगिरि जिले में पिछले दो-तीन साल में धर्म के आधार पर 14 हत्याएं हुई हैं.
Video: केरल में महिला का पति के दोस्तों ने गैंगरेप किया और पांच साल के बेटे को भी प्रताड़ित किया
Video: केरल में महिला का पति के दोस्तों ने गैंगरेप किया और पांच साल के बेटे को भी प्रताड़ित किया

